द सूत्र की खबर का असर: भाजपा नेता पर FIR, बारात में फायरिंग का वीडियो आया सामने
VINAY VERMA | May 14, 2026, 16:16 IST
bjp-leader-fir-raipur-firing
रायपुर में भाजपा नेता के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने और द सूत्र की खबर के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। आर्म्स एक्ट व BNS के तहत कार्रवाई शुरू हुई है।
रायपुर में भाजपा नेता के पारिवारिक समारोह में हुई खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला अब पुलिस केस बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और द सूत्र द्वारा खबर प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राजधानी पुलिस हरकत में आई। दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना में FIR दर्ज कर आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं लगाई गई हैं। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
द सूत्र ने सबसे पहले भाजपा नेता ऋतुपर्ण सिंह, मंडी बोर्ड सदस्य मोनिका सिंह और उनके परिजनों द्वारा शादी समारोह में खुलेआम हथियार लहराकर फायरिंग किए जाने का मामला उठाया था। खबर सामने आने के बाद वीडियो तेजी से वायरल हुआ और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा दर्ज FIR के मुताबिक घटना 7 मई 2026 की रात महादेवघाट रायपुर स्थित एक शादी समारोह की है। शिकायत में कहा गया है कि दीपक सिंह और अन्य लोगों ने बारात के बीच लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की। भीड़भाड़ वाले माहौल में हुई इस फायरिंग से वहां मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट 1959 की धारा 30 और BNS की धारा 125 व 3(5) के तहत अपराध कायम किया है।
![WhatsApp Image 2026-05-14 at 3.36.46 PM]()
![WhatsApp Image 2026-05-14 at 3.36.47 PM]()
वायरल वीडियो में कई लोग बारी-बारी से बंदूक लेकर हवा में गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। समारोह में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हुई। वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि समारोह में हथियारों का प्रदर्शन किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था।
वीडियो का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह माना जा रहा है, जिसमें एक बच्चे के हाथ में भी बंदूक दिखाई दे रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चे ने फायर किया या नहीं, लेकिन नाबालिग तक हथियार पहुंचना ही गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हर्ष फायरिंग कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ऋतुपर्ण सिंह खुद को अकलतरा के पूर्व विधायक और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह का करीबी बताता है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और पोस्ट मौजूद हैं। इसी वजह से अब विपक्षी हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या राजनीतिक रसूख के कारण कार्रवाई प्रभावित होगी।
हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी राजनीतिक व्यक्ति का नाम लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, हथियारों के लाइसेंस और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि जिन हथियारों का इस्तेमाल हुआ, उनके उपयोग की अनुमति थी या नहीं।
द सूत्र की खबर के बाद दर्ज हुई इस FIR ने यह साफ कर दिया है कि मामला अब सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रहा। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है और क्या इस मामले में गिरफ्तारी जैसी सख्त कार्रवाई भी होती है।
जौरा की ‘भाजपा नेत्री’ निकली हनी ट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड, कई कारोबारी बने शिकार; FIR के बाद फरार
कोर एरिया में बांध विस्थापितों से मिले जीतू पटवारी!, वन विभाग कर रहा FIR की तैयारी
भाजपा नेता के खिलाफ FIR से बवाल; पालिका आयुक्त को चेंबर में घुसकर सबक सिखाने की दी धमकी
भाजपा सरकार ने किसानों की आवाज उठाने पर FIR का रास्ता चुना: उमंग सिंघार
द सूत्र की खबर के बाद बढ़ा दबाव
FIR में क्या कहा गया
WhatsApp Image 2026-05-14 at 3.36.46 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 3.36.47 PM
बारात में खुलेआम चली गोलियां
बच्चे के हाथ में बंदूक से बढ़ी चिंता
राजनीतिक कनेक्शन पर चर्चा तेज
पुलिस जांच पर टिकी निगाहें
अब आगे क्या कार्रवाई होगी
यह खबरें भी पढ़ें...
कोर एरिया में बांध विस्थापितों से मिले जीतू पटवारी!, वन विभाग कर रहा FIR की तैयारी
भाजपा नेता के खिलाफ FIR से बवाल; पालिका आयुक्त को चेंबर में घुसकर सबक सिखाने की दी धमकी
भाजपा सरकार ने किसानों की आवाज उठाने पर FIR का रास्ता चुना: उमंग सिंघार
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava