BJP नेता के खून से रंगे हाथ, कोयला कारोबारी को मार डाला

Kanak Durga Jha | Mar 29, 2025, 16:23 IST
bjp politician killed Coal trader korba the sootr
कोरबा जिले से कत्ल का मामला सामने आया है। एक BJP नेता ने कोल कारोबारी को जान से मार डाला। आरोपी नेता उसका भाई और भांजे समेत 20-25 लोगों ने मिलकर कारोबारी की जान ले ली।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से कत्ल का मामला सामने आया है। एक BJP नेता ने कोल कारोबारी को जान से मार डाला। आरोपी नेता उसका भाई और भांजे समेत 20-25 लोगों ने मिलकर कारोबारी की जान ले ली। दरअसल, शुक्रवार की रात कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे को जान से मारने पर उतर आए।



यह खबर भी पढ़ें...विंध्यवासिनी मंदिर का बदला स्वरूप, अद्भुत कलाकारी भक्तों का मन मोह रही



यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक रोहित जायसवाल (36) की हत्या की गई है। रोहित के शरीर पर कई जगह कटने के निशान हैं। हत्या का मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर है, जो पाली ब्लॉक का भाजपा मंडल अध्यक्ष है। वहीं आरोपियों को संरक्षण देने पर पाली थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।



यह खबर भी पढ़ें...रायपुर से चलेगी ट्रेन, PM MODI दिखाएंगे हरि झंडी, किराया सिर्फ 10 रुपए



अब जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 28 फरवरी की रात 10 बजकर 30 मिनट में अपने 3 साथियों के साथ रोहित जायसवाल सरायपाली SECL के बुड़बुड़ खदान में कोयला लोड कराने आए थे, तभी आरोपी रोशन सिंह भी अपने, भाई और भांजे समेत 20-25 साथियों के साथ हथियारों से लैस पहुंचा।



यह खबर भी पढ़ें...अप्रैल महीने से पहले ही 41 डिग्री के पार हुआ पारा, और बढ़ेगी गर्मी



इस दौरान रोशन सिंह सरायपाली SECL खदान गेट के सामने विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि रोशन सिंह ने पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद साथियों ने भी धारदार हथियारों से रोहित को मारने लगे।वारदात के बाद रोहित के साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।



यह खबर भी पढ़ें...पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले फोर्स ने 16 नक्सलियों को किया ढेर



FAQ

  1. कोरबा जिले में हत्या का मुख्य आरोपी कौन है और वह किस पार्टी से जुड़ा हुआ है?
    कोरबा जिले में हत्या का मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर है, जो पाली ब्लॉक का भाजपा मंडल अध्यक्ष है।
  2. रोहित जायसवाल की हत्या किस कारण से हुई थी?
    रोहित जायसवाल की हत्या कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के कारण हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रोशन सिंह और उसके साथियों ने उसे धारदार हथियारों से मार डाला।
  3. इस हत्या के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
    इस हत्या के बाद आरोपियों को संरक्षण देने पर पाली थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।

cg murder case | Murder Case | chhattisgarh murder case | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news today



Tags:
  • CG News
  • Murder Case
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg murder case
  • chhattisgarh murder case
  • cg news today