पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले फोर्स ने 16 नक्सलियों को किया ढेर

Kanak Durga Jha | Mar 29, 2025, 10:21 IST
Share
Naxalite encounter Sukma Dantewada district the sootr
Naxalite encounter Sukma Dantewada district the sootr

फोर्स और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से एक दिन पहले फोर्स को नक्सली खात्मा अभियान में बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने छत्तीसगढ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर नक्सलियों को घेर लिया है। फोर्स और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

फोर्स ने 100 नक्सलियों को मार गिराया

उल्लेखनीय है कि इसी 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर सहित 3 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। साल 2025 में बस्तर रेंज में जवानों ने मुठभेड़ में करीब 100 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। बता दें कि बस्तर संभाग में 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुई थीं। इसमें 30 नक्सली मारे गए थे। बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पहली मुठभेड़ और दूसरा एनकाउंटर कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें... रामनवमी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा... नागपुर-बनारस से आएगी टीम

बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया गया था। हालांकि, इसी मुठभेड़ में DRG यानी डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड का एक जवान भी शहीद हुआ था। उधर, 20 मार्च को ही कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सली मारे गए थे।

झीरम घाटी हत्याकांड का गुनहगार भी मारा गया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ियों में शनिवार 29 मार्च को हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ बुधरा मारा गया है। वह दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्या कांड में सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में DRG के जवानों के शहीद होने वाली घटना में शामिल था।

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर दौरे पर आए थे। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान उन्होंने नक्सलियों को चेतावानी भी दी थी। उन्होंने दो टूक कहा था कि वे हथियार डाल दें। हिंसा करने पर जवान उनसे निपटेंगे। यही नहीं 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्म करने की डेड लाइन भी जारी की थी। शाह की इस डेडलाइन के बाद से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... ACB ने मंडल निरीक्षक, पटवारी और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं ?
    छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 10-15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा, 2025 में बस्तर रेंज में लगभग 100 नक्सलियों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया है।
  2. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ क्या कदम उठाने की बात की है ?
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा करने का दावा किया है और नक्सलियों को चेतावनी दी है कि वे हथियार डाल दें। हिंसा करने पर सुरक्षा बल उनसे निपटेंगे।
  3. 20 मार्च को बस्तर संभाग में हुई मुठभेड़ों के परिणाम क्या थे ?
    20 मार्च को बस्तर संभाग में दो बड़ी मुठभेड़ें हुईं, जिनमें कुल 30 नक्सली मारे गए थे। इनमें से एक मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें... नवरात्रि में बम्लेश्वरी मंदिर में LIVE दर्शन , नहीं जलेगी घी ज्योति

छत्तीसगढ़ सुकमा नक्सली मुठभेड़ | दंतेवाड़ा नक्सली ऑपरेशन | छत्तीसगढ़ में नक्सली ढेर | Naxalite Encounter | Chhattisgarh Naxalite encounter | Sukma Naxalite | Dantewada Naxalites operation | Dantewada Naxalites News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Naxalite Encounter
  • Dantewada Naxalites operation
  • दंतेवाड़ा नक्सली ऑपरेशन
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली ढेर
  • छत्तीसगढ़ सुकमा नक्सली मुठभेड़
  • Sukma Naxalite
  • cg news in hindi
  • Chhattisgarh Naxalite encounter
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग