संगठन मजबूत करने की तैयारी में BJP... नए पदाधिकारियों की शिव-नितिन लेंगे क्लास

Kanak Durga Jha | Aug 28, 2025, 10:44 IST
Share
BJP strengthen organization Shiv Nitin take classes new office bearers
BJP strengthen organization Shiv Nitin take classes new office bearers

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों की संगठन के कार्य और जिम्मेदारियों की दिशा में क्लास लेंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन 31 अगस्त को रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ी बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन मिलेगा। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को तय करना है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन नए पदाधिकारियों की संगठन के कार्य और जिम्मेदारियों की दिशा में क्लास लेंगे। इस मीटिंग में प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडल और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजकों को बुलाया गया है।

पूरे दिनभर चलेगी यह मीटिंग

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक पूरे दिन चलेगी। बैठक में शामिल होने वाले पदाधिकारियों को केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और योजनाओं का फायदा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मिले, इसकी रुपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बैठक होने की पुष्टि की है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा, प्रदेश के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान से लेकर मंडलों का पुनर्गठन

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश भाजपा ने हाल ही में सदस्यता अभियान चलाया था। इसमें रिकॉर्ड 60 लाख सदस्य बनाए गए। इसके बाद संगठन ने बूथ स्तर तक चुनाव कराए।

पहले प्रदेश में 405 मंडल थे। इसमें 71 नए मंडल बनाकर कुल संख्या 476 कर दी गई है। इसी तरह, 35 संगठन जिलों में एक नया जिला बिलासपुर ग्रामीण बनाकर जिलों की संख्या बढ़ाकर 36 की गई है।

BJP | भाजपा संगठन में बदलाव | भाजपा संगठन में व्यापक बदलाव | CG Politics | cg political news

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • BJP
  • भाजपा संगठन में बदलाव
  • भाजपा संगठन में व्यापक बदलाव
  • CG Politics
  • cg political news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज