मर्डर या सुसाइड ? माइंस प्लांट में 300 फीट ऊपर लटक रही थी युवक की लाश, देखकर थर्रा गए लोग

Kanak Durga Jha | Sept 15, 2024, 17:07 IST
Share
body of young man hanging 300 feet above
body of young man hanging 300 feet above

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक माइंस प्लांट में एक युवक की फंदे में लटकती लाश मिली। जमीन से 300 फीट ऊपर फंदे में लाश लटकता देख लोग भी थर्रा गए।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। माइंस प्लांट में एक युवक की फंदे में लटकती लाश मिली। जमीन से 300 फीट ऊपर फंदे में लाश लटकता देख लोग भी थर्रा गए। लाश की हालत देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि युवक ने सुसाइड किया है या उसका क़त्ल हुआ है। क्योंकि 300 फीट ऊपर चढ़कर आत्महत्या करना मुमकिन नहीं है।

पुलिस को हत्या की आशंका

जमीन से 300 फीट ऊपर लाश लटकता देख पुलिस भी असमंजस में पड़ गई है। युवक की मां जांजगीर-चांपा गई हुई थी जिसे सूचना देकर अब बुलाया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। माइंस ठेका कर्मचारी लखेश्वर पटेल ने खदान में ही अपनी जान दे दी।

लगभग 300 फीट की ऊंचाई पर लोहे के एंगल में फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक वार्ड नंबर 5 दल्लीराजहरा का रहने वाला है। युवक ने दल्ली माइंस के 3 नंबर माइंस क्षेत्र में फांसी लगाई है। मौत का कारण अज्ञात है।

इस मामले में थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया गया है। ठेका श्रमिक ने आखिर इस तरह का कदम क्यों उठाया, यह अभी जांच का विषय है। जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • crime news
  • balod crime news
  • chhattisgarh crime news
  • Balod
  • cg crime news
  • balod mines plant
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई