राखी से पहले रिश्ते तार-तार... मोबाइल चलाने से मना किया तो भाई ने बहन को काट डाला

Kanak Durga Jha | Aug 07, 2025, 10:50 IST
Share
Brother kills sister refusing use mobile phone sarguja
Brother kills sister refusing use mobile phone sarguja

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला को मोबाइल चलाने से रोकना इतना भारी पड़ा कि बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जब एक भाई ने अपनी ही बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात लखनपुर थाना क्षेत्र के लिपिंगी गांव की है, जहां मोबाइल चलाने से मना करने पर नाराज होकर युवक ने अपनी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी महिला

मृतका मुनेश्वरी मझवार (25) अपने दो बच्चों के साथ 5 अगस्त को मायके आई थी। मंगलवार रात वह अपने बड़े भाई जयप्रकाश मझवार (31) को देर रात तक मोबाइल पर व्यस्त देख रही थी। उसने उसे टोका और मोबाइल छीन लिया, जिससे दोनों में विवाद हुआ। विवाद के बाद मुनेश्वरी अपने बच्चों के साथ जमीन पर सो गई।

आधी रात में हुआ खौफनाक हमला रात करीब 2 बजे जयप्रकाश ने कुल्हाड़ी उठाई और सोती हुई बहन का गला काट दिया। चीख सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक मुनेश्वरी की जान जा चुकी थी। खून में सनी मां को उसके दोनों बच्चे भी जकड़े हुए थे। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वारदात की सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी शशिकांत सिन्हा मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। कुन्नी चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी जब्त की। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

crime news | chhattisgarh crime news | cg crime news

cg murder case | Chhattisgarh Murder | chhattisgarh murder case | Sarguja News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • crime news
  • Sarguja News
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg murder case
  • chhattisgarh murder case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज