बिलासपुर के होटल में व्यवसायियों ने सजाई जुए की महफिल, 5 लाख बरामद, 6 गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 23, 2025, 18:21 IST
Businessmen gambling party in hotel Bilaspur 5 lakh recovered 6 arrested the sootr
न्यायधानी बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित होटल टाइम स्क्वेयर में रविवार रात तारबाहर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने छापा मारकर चल रही जुए की महफिल को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

न्यायधानी बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित होटल टाइम स्क्वेयर में रविवार रात तारबाहर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने छापा मारकर चल रही जुए की महफिल को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। होटल के बंद कमरे में गुपचुप तरीके से जुआ खेल रहे छह व्यवसायी और रसूखदार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... बेबीलोन होटल में सजी थी जुए की महफिल, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश...



मौके से बरामद हुआ कैश

पुलिस ने छापेमारी के दौरान ₹5,16,000 नगद और ताश की गड्डी बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।



गुप्त सूचना से हुआ खुलासा

22 जून 2025 की रात को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि होटल टाइम स्क्वेयर के कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार और एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन की अगुआई में टीम बनाई गई और तत्काल होटल में छापा मारा गया।



ये खबर भी पढ़ें... जुआरियों के साथ जुआ खेल रहे थे पुलिसकर्मी, क्राइम ब्रांच ने मारी रेड, सस्पेंड



गिरफ्तार किए गए आरोपी:

सतीश गुप्ता (52 वर्ष), बंगाली पार्क, सरकंडा



श्रवण श्रीवास्तव (42 वर्ष), कमल टॉकीज के पास, गोलबाजार



सुरेश कुमार (71 वर्ष), 27 खोली, सिविल लाइन



नरेश गुप्ता (52 वर्ष), विनोबा नगर



अमित सिंह (45 वर्ष), बिल्हा



शांतनु खंडेलवाल (47 वर्ष), गोडपारा



सभी आरोपी शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठित क्षेत्रों से हैं और स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली व्यवसायी माने जाते हैं।



आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है कि बिना अनुमति के इस प्रकार का आयोजन कैसे होने दिया गया।



ये खबर भी पढ़ें... CBI ने भूपेश बघेल पर ठगी और जुआ एक्ट में की FIR , महादेव सट्टा एप केस



पुलिस की सख्त निगरानी जारी

एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट कहा है कि शहर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



टीम में शामिल अधिकारी

उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, देवमुन पुहुप व अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई।



ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के होटल अमरविलास, कंचन तिलक के बेसमेंट को किया सील, होटल में जुआ चलने पर मालिक पर हो चुका है केस



जुआ गिरोह का भंडाफोड़ | बिलासपुर के होटल में जुआ | जुआ खेलते व्यवसायियों पर छापा | 6 gamblers arrested | gambling in bilaspur



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • जुआ गिरोह का भंडाफोड़
  • बिलासपुर के होटल में जुआ
  • जुआ खेलते व्यवसायियों पर छापा
  • 6 gamblers arrested
  • gambling in bilaspur