छत्तीसगड़ में कैबिनेट विस्तार पर क्यों बोले सीएम, थोड़ा रुकिए जरा

Arun Tiwari | Jun 29, 2024, 19:51 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री से जब पूछा कि मंत्रिमंडल के बदलाव का ऐलान कब तक होगा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही होगा। सही समय का इंतजार करिए इसकी घोषणा की जाएगी। जुलाई के पहले सप्ताह के बाद साय कैबिनेट में किसी विधायक को जगह मिल सकती है...

RAIPUR. कैबिनेट के विस्तार को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। दावेदारों को अपनी ताजपोशी का इंतजार है। तो वहीं कुछ निगम मंडलों में नियुक्तियों की चर्चा भी चल पड़ी है। सीएम विष्णुदेव साय एक बार फिर दिल्ली से लौटे। सीएम से मीडिया ने सवाल किया कि कब कर रहे हैं कैबिनेट विस्तार। सीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा रुकिए, इंतजार का मजा लीजिए। जल्द सब होगा और समय पर आपको बता भी दिया जाएगा। यानी इतना तय है कि कैबिनेट विस्तार की खिचड़ी पक रही है ये अलग बात है कि कब तक पकेगी।

सीएम की वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद संगठन के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। प्रदेश के मंत्रिमंडल में बदलाव और निगम मंडलों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को मुख्यमंत्री ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ सांसदों के साथ परिचयात्मक बैठक बताया है। मुख्यमंत्री से पूछा गया कि कब तक मंत्रिमंडल के बदलाव का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि, जल्द ही होगा। सही समय का इंतजार करिए इसकी घोषणा की जाएगी। सूत्रों की मानें तो जुलाई के पहले सप्ताह के बाद साय कैबिनेट में किसी विधायक को जगह मिल सकती है। चर्चा है कि 4 से 5 निगम-मंडल-आयोग में नेताओं को जिम्मेदारी देने का ऐलान भी हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकार शुरू कर रही सिविल सर्विस की Free कोचिंग, जुलाई से होगी शुरू

तय हो गए नाम

दिल्ली में बैठक के बाद यह माना जा रहा है कि साय कैबिनेट में किसे शामिल करना है तय कर लिया गया है। लेकिन ऐलान होना बाकी है। दिल्ली में हुई मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के साथ मुलाकात की है। प्रदेश के भाजपा सांसद भी इस मीटिंग में थे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी थे। संगठन के महामंत्री पवन साय क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद थे। कुल मिलाकर राष्ट्रीय नेताओं और प्रदेश के बड़े नेताओं ने एक साथ बैठकर कैबिनेट और कुछ निगम मंडल को लेकर होने वाली आखिरी चर्चा कर ली है।

इन नामों की चर्चा

मंत्रिमंडल में गजेंद्र यादव को जगह मिल सकती है। वरिष्ठता के आधार पर राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर के नामों की चर्चा है। इनके अलावा कुछ ऐसे विधायक भी हैं, जो इस कोशिश में हैं कि किसी तरह मंत्री बनने का मौका मिल जाए। इनमें कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें मंत्री बनाकर भाजपा हर बार की तरह फिर चौंका सकती है ।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • कैबिनेट विस्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच