खत्म होने की कगार पर माओवाद,बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर,81 लाख का था इनाम
Harrison Masih | Aug 27, 2025, 21:17 IST
cg-bijapur-30-naxalite-surrendered the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 20 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की रणनीति का नतीजा बताया।
Bijapur naxal surrender: छत्तीसगढ़ में बस्तर के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों और प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को बीजापुर में 30 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 20 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 81 लाख रूपए का इनाम घोषित था।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सरेंडर को सरकार की नई पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से 20 वांछित नक्सली थे। इनमें डीवीसीएम सोनू हेमला उर्फ कोरोटी (8 लाख इनामी) भी शामिल है, जिसने अपनी पत्नी के साथ हथियार डाला।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कैम्प, सड़क, बिजली, पानी और शासन की योजनाओं के विस्तार से अब ग्रामीण विकास और शांति की राह चुन रहे हैं। यही कारण है कि नक्सल संगठन कमजोर हो रहे हैं और बड़ी संख्या में उनके सदस्य आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
यह आत्मसमर्पण न सिर्फ सुरक्षा बलों के लिए एक रणनीतिक जीत है बल्कि बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।
bijapur naxalite news|इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सरेंडर को सरकार की नई पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली और इनाम
इसके अलावा, सरेंडर करने वालों में—
- कंपनी नंबर-02 के 5 सदस्य
- ACM-02
- एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05
- PLGA सदस्य-01
- CNM सदस्य-02
- जनताना सरकार उपाध्यक्ष-01
- जनताना सरकार सदस्य-05
- मिलिशिया प्लाटून सदस्य-02
- DAKMS सदस्य-02
आत्मसमर्पण कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, आईजी बी.एस. नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, कोबरा, केरिपु और DRG अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि यह आत्मसमर्पण बीजापुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता है।
2024 से अब तक की कार्रवाई
- 834 नक्सली गिरफ्तार
- 496 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
- 190 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए
बीजापुर नक्सल सरेंडर की मुख्य बातें
|
विकास से नक्सली संगठनों की कमज़ोरी
यह आत्मसमर्पण न सिर्फ सुरक्षा बलों के लिए एक रणनीतिक जीत है बल्कि बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।
bijapur naxalite news|इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman