CG Bjp list: 11 में से 3 महिलाएं, बृजमोहन को भी टिकट, 7 टिकट काटे

Marut raj | Mar 02, 2024, 19:29 IST
Share
the sootr
सरोज पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल ।

भाजपा की सूची में सबसे चौकाने वाला नाम सरोज पांडेय का है। विधायक, लोकसभा और राज्‍यसभा सांसद रह चुकी पांडेय को इस बार कोरबा से टिकट दिया गया है। पांडेय पहले दुर्ग संसदीय सीट से चुनाव जीती थीं। उन्‍हें कोरबा से टिकट दिए जाने की अटकले लगाई जा रही थी।

रायपुर. भाजपा ने लोकसभा के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी। कुल 195 प्रत्याशी घोषित किये गए। छत्तीसगढ़ ( CG Bjp list) की सभी 11 सीटों पर नामों की घोषणा पार्टी ने कर दी है। बीजेपी ने 9 में से अपने 7 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। वहीं, 2 सांसदों को दुबारा मौका मिला है। राज्य के कद्दावर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी पार्टी ने टिकट देकर साफ़ संकेत दे दिए है। अब अग्रवाल केंद्र की रजनीति करेंगे।

सिर्फ इन दो सांसदों के बचे टिकट

बीजेपी के जो 2 सांसद टिकट बचाने में सफल रहे हैं। इनमें दुर्ग से विजय बघेल और राजनांदगांव से संतोष पांडेय शामिल हैं। दोनों को ही टिकट मिलना पहले से ही तय माना जा रहा था। पार्टी ने रायपुर सांसद सुनील सोनी का टिकट काट दिया है। सोनी की जगह प्रदेश के सबसे वरिष्‍ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

ये है सबसे चौंकाने वाला नाम

भाजपा की इस सूची में सबसे चौकाने वाला नाम सरोज पांडेय का है। विधायक, लोकसभा और राज्‍यसभा सांसद रह चुकी पांडेय को इस बार कोरबा से टिकट दिया गया है। पांडेय पहले दुर्ग संसदीय सीट से चुनाव जीती थीं। उन्‍हें कोरबा से टिकट दिए जाने की अटकले लगाई जा रही थी। कोरबा सीट इस वक्‍त कांग्रेस के पास है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ज्‍योत्‍सना महंत ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से महंत को ही फिर से टिकट दिए जाने की पूरी संभावना है। ऐसे में कोरबा सीट पर दोनों ही राष्‍ट्रीय राजनीतिक दलों से महिला प्रत्‍याशी चुनावी रण में नजर आ सकती हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Lok Sabha elections: MP से 24 और छत्तीसगढ से सभी 11 सीटों के BJP उम्मीदवार घोषित

10 दिन के बाद देंगे बेदखली का दूसरा नोटिस, फिर जबरन खाली कराएंगे बंगला

बेटी की snapchat प्रोफाइल देख मां के उड़े होश, आरोपी गिरफ्तार

नीता अंबानी ने बताई दिल की बात,जामनगर में ही क्यों बेटे की प्री-वेडिंग

कांकेर सीट से पार्टी ने भोजराज नाग को टिकट दिया है। नाग पहले अंतागढ़ सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन बाद में पार्टी ने उन्‍हें विधानसभा का टिकट नहीं दिया था। वहीं बिलासपुर से प्रत्‍याशी बनाए गए तोखन साहू लोमरी सीट से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी भी टिकट काट दी थी।

इसी तरह महासमुंद सीट से प्रत्‍याशी बनाई गई रुप कुमार चौधरी भी बसना सीट से विधायक रह चुकी हैं। 2018 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। जांजगीर- चांपा से कमलेश जांगड़े को टिकट दिया गया है। जांगड़े जिला महिला मोर्चा सक्‍ती की अध्‍यक्ष हैं। उधर, सरगुजा संसदीय सीट से पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी में आए चिंतामणि महाराज को टिकट दिया है। रायगढ़ से प्रत्‍याशी बनाए गए राधेश्‍याम राठिया युवा नेता हैं।

Tags:
  • CG Bjp list
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई