कोयला घोटाला: सौम्या चौरसिया,रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम राहत, कोर्ट ने दी सभी आरोपियों को नियमित जमानत
NEWS IN SHORT
- कोयला घोटाले के आरोपियों सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी।
- जमानत अंतरिम है और आरोपियों को राज्य से बाहर न रहने के आदेश भी दिए गए हैं।
- सौम्या को शराब घोटाले मामले में ईडी ने पहले गिरफ्तार किया था।
- कोयला घोटाले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार और 273 करोड़ रूपए से अधिक संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
- जमानत के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने आरोपियों और राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व किया।
NEWS IN DETAIL
Raipur. कोयला घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम राहत मिली है। सौम्या चौरसिया, निलंबित IAS रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी समेत सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बग़ाची की कोर्ट से ये जमानत मिली है।
अंतरिम जमानत पर बाहर:
सौम्या, रानू और सूर्यकांत अंतरिम जमानत पर बाहर थे। साथ ही राज्य से बाहर रहने के आदेश भी दिए गए हैं। लेकिन ईडी ने शराब घोटाले के मामले में सौम्या को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों की तरफ़ से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे, हर्षवर्धन परघनीया, शशांक मिश्रा तुषार, गिरी मुक्त गुप्ता ने पैरवी की. राज्य शासन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता रवि शर्मा ने पैरवी की।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में सस्पेंड IAS रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई
ये है कोयला घोटाला:
कोल लेवी मामले की जांच के दौरान अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, इस मामले में कुल 35 आरोपियों के खिलाफ पांच अभियोजन शिकायतें (चालान) विशेष अदालत में पेश की गई हैं।
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, कोल लेवी घोटाले में अब तक 273 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे व कार्रवाई संभव है।
ईडी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG COAL SCAME : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले में ACB के 4 राज्यों में छापे , रानू साहू का राजदार गिरफ्तार
CG coal scam की आरोपी सौम्या चौरसिया से पत्रकार ने पूछे अनोखे सवाल
FAQ
- छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला क्या है?
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला कोल लेवी से जुड़ा घोटाला है, जिसमें कोयले की बिक्री और लेवी में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। ED की जांच में अब तक 273 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अटैच की गई हैं। - कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी कौन-कौन हैं?
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले के मुख्य आरोपियों में सौम्या चौरसिया, रानू साहू और सूर्यकांत तिवारी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें अंतरिम जमानत दी है। - कोयला घोटाले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, 35 आरोपियों के खिलाफ पांच चालान दाखिल किए गए हैं, और 273 करोड़ से अधिक की संपत्तियां ED ने अटैच की हैं। जांच अभी भी जारी है।