CG : कस्टम मिलिंग घोटाले में फिर ईडी का छापा, दो शहरों में दी दबिश

Sandeep Kumar | Jun 08, 2024, 13:28 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T132130.010.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T132130.010.jpg

कस्टम मिलिंग घोटाले में मार्कफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज सोनी समेत पांच पर FIR दर्ज कराई गई है। इन पर 140 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप है। इस पूरे मामले में अफसरों से लेकर मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक शामिल हैं।

अरुण तिवारी @ RAIPUR. चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ईडी ( ED ) फिर एक्शन में आ गई है। ईडी ने कस्टम मिलिंग घोटाले ( custom milling scams ) के मामले में प्रदेश के दो शहरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने डोंगरगढ़ और रायपुर में एक करोबारी के दो ठिकानों पर दबिश दी। राजनांदगांव राइस मिल एसोसिशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर शनिवार तड़के ये कार्रवाई की गई। मनोज अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के साथ डोंगरगढ़ मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़े हुए हैं। ईडी कस्टम मिलिंग घोटाले के मामले में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

पिछले सप्ताह भी मारा था छापा

ईडी ने पिछले सप्ताह भी राइस मिल एसोसिएशन ( Rice Mill Association ) से जुड़े कारोबारियों के यहां छापामार कार्यवाही की थी। कारोबारियों के यहां रायपुर,दुर्ग और खरोरा में पांच ठिकानों पर छापा मारा गया था। सूत्रों की मानें तो यह छापा एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर मारा गया था। इसके अलावा अध्यक्ष कैलाश रुंगटा से भी पूछताछ की गई थी। यह छापे एसोसिएशन के सचिव रोशन चंद्राकर और खाद्य विभाग के विशेष सचिव रहे मनोज सोनी से मिली जानकारी के आधार पर मारे गए।

ये है मामला

कस्टम मिलिंग घोटाले में मार्कफेड के पूर्व प्रबंध निदेशक मनोज सोनी समेत पांच पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पर 140 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप है। इस पूरे मामले में अफसरों से लेकर मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तक शामिल हैं। जांच में ये बात सामने आई है कि एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर लेवी वसूलते थे और अफसरों को जानकारी देते थे। जिनसे रुपए नहीं मिलते थे उनका भुगतान रोक दिया जाता। करोबारियों ने भी माना की अफसरों को हर काम का पैसा देना पड़ता था। विधानसभा में भी बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा कहा था कि, कस्टम मिलिंग में प्रति टन 20 रुपए वसूली की जाती है। ACB अफसरों के मुताबिक, आरोपी अफसरों और मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

सवा साल से चल रहा था खेल

कारोबारियों के मुताबिक मनोज सोनी और उनके सहयोगियों का यह खेल पिछले सवा साल से चल रहा था। इसके लिए बाकायदा पूरी टीम काम कर रही थी। इस टीम में मार्कफेड के अधिकारी और छत्तीसगढ़ स्टेट इन मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल थे। आरोप है कि आरोप है कि, कस्टम मिलिंग, डीओ काटने, मोटा धान को पतला, पतले धान को मोटा करने, एफसीआई को नान में कंवर्ट करने का पैसा लिया जाता था।

Tags:
  • ED
  • ईडी
  • custom milling scams
  • कस्टम मिलिंग घोटाले
  • डोंगरगढ़ और रायपुर में
  • एक करोबारी के दो ठिकानों पर दबिश
  • Rice Mill Association
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज