/sootr/media/media_files/2026/02/11/cg-farmers-bonus-krishak-unnati-yojana-cabinet-decision-2026-02-11-15-25-07.jpg)
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 10 फरवरी को कैबिनेट बैठक हुई। मंत्रिपरिषद की यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में हुई है। इसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं।
इस बैठक में आगामी विधानसभा सत्र, बजट पेश करने और किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की अंतर राशि देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। साथ ही, इन पर मुहर भी लगाई गई है।
किसानों को होली से पहले सौगात
साय कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया कि किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल का अंतर भुगतान किया जाएगा। यह भुगतान उन किसानों को किया जाएंगे जो समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे।सरकार ने कहा कि यह भुगतान होली से पहले किसानों के खातों में जमा कर दिया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई है।
लगभग 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान
कृषक उन्नति योजना के तहत धान के मूल्य के अंतर के रूप में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए जाएंगे। खास बात यह है कि राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कर रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
पिछले दो सालों में इसी योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि अंतर भुगतान के रूप में दी जा चुकी है। इस साल होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा 35 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
साय कैबिनेट के अहम फैसले: नारकोटिक्स, सुरक्षा, विमानन और नवाचार को मिली मंजूरीहोली से पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, एमपी समेत सात राज्यों के यात्री परेशान!भूपेश बघेल का दावा, मोदी-शाह ने दिया पार्टी जॉइन करने का ऑफर, जबाब नहीं दिया तो...भूपेश समेत तीन कांग्रेसियों पर 500 करोड़ के मानहानि का केस, असम सीएम हिमंता का हमला
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us