CG होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025: 2215 पदों पर अंतिम नतीजे घोषित,जानें आगे की प्रक्रिया
Harrison Masih | Published:
CG Home Guard Recruitment Exam 2025 results declared the sootr
छत्तीसगढ़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कुल 2215 पदों के लिए लगभग 17,000 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। मेरिट लिस्ट 220 अंकों के आधार पर तैयार की जा रही है।
CG Home Guard Recruitment Exam Result: छत्तीसगढ़ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 2215 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया में राज्यभर से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था। फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के बाद अब चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें... 3 अगस्त को होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: एग्जाम के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां...
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा 22 जून 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। करीब 20,000 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के बाद लिखित परीक्षा के लिए पात्र माना गया था, जिनमें से 17,500 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
CG Home Guard Recruitment Exam 2025
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका,882 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... 3 अगस्त को होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा: एग्जाम के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां...
भर्ती प्रक्रिया का पूरा विवरण
अब भर्ती से संबंधित अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है, जो 220 अंकों के आधार पर होगी:
- 100 अंक फिजिकल टेस्ट (पहले हो चुका है)
- 100 अंक लिखित परीक्षा (22 जून को आयोजित)
- 20 बोनस अंक (योग्यता के आधार पर)
बोनस अंकों का विभाजन:
- NCC 'C' सर्टिफिकेट – 5 अंक
- खेलकूद – 5 अंक
- नाविक, तैराक या गोताखोर – 10 अंक
- हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस – 5 अंक
- हिंदी टाइपिंग – 5 अंक
परिणाम ऐसे करें चेक:
- vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं
- “Notification / Results” सेक्शन पर क्लिक करें
- “Home Guard NSMF25 Final Answer & Result” लिंक चुनें
- PDF डाउनलोड करें और अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें
- अपने प्राप्तांक, चयन स्थिति और कटऑफ की जांच करें
CG Home Guard Recruitment Exam 2025
|
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका,882 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
महत्वपूर्ण निर्देश सभी उम्मीदवारों के लिए:
- चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, बोनस अंक और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
- कटऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स नोटिफिकेशन में अलग से प्रकाशित किए गए हैं।
- SC/ST, OBC और सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण की तिथि जल्द ही SMS या ईमेल के माध्यम से सूचित की जाएगी।
- उम्मीदवार अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, NCC/खेलकूद/ड्राइविंग सर्टिफिकेट, मेडिकल प्रमाणपत्र आदि तैयार रखें।
FAQ
- होमगार्ड भर्ती 2025 का रिजल्ट कैसे देखें?
अभ्यर्थी vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाकर "Home Guard NSMF25 Final Answer & Result" लिंक से अपना रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें नाम या रोल नंबर से अपना स्टेटस देख सकते हैं। - होमगार्ड भर्ती में बोनस अंक किन अभ्यर्थियों को मिलते हैं?
बोनस अंक एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट, खेलकूद, तैराक/गोताखोर/नाविक, ड्राइविंग लाइसेंस और हिंदी टाइपिंग जैसी अतिरिक्त योग्यताओं वाले उम्मीदवारों को मिलते हैं। अधिकतम 20 अंक तक का बोनस दिया जाता है। - होमगार्ड मेरिट लिस्ट कितने अंकों के आधार पर बनती है?
अंतिम मेरिट लिस्ट 220 अंकों के आधार पर तैयार होती है – जिसमें 100 अंक फिजिकल टेस्ट, 100 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक बोनस के होते हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari