छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए इंटरव्यू, 5 दावेदारों को दिल्ली बुलाया

Arun Tiwari | Jan 05, 2026, 12:21 IST
cg women congress president
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में एक्सरसाइज होगी। राष्ट्रीय संगठन के बुलावे पर प्रदेश से पांच नेत्रियां शामिल होंगी। वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी की मौजूदगी में प्रदेश की नेत्रियों से साक्षात्कार होगा।

Raipur. छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में एक्सरसाइज होगी। राष्ट्रीय संगठन के बुलावे पर प्रदेश से पांच नेत्रियां शामिल होंगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी की मौजूदगी में प्रदेश की नेत्रियों से साक्षात्कार होगा।



इनमें विधायक संगीता सिन्हा और पूर्व विधायक छन्नी साहू के अलावा पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा शामिल हैं। प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मसलों पर चर्चा के बाद अध्यक्ष के नाम पर फैसला लिया जाएगा।



दावेदारों की दौड़ में ये आगे:

संगीता सिन्हा और छन्नी साहू दौड़ में आगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में संगीता सिन्हा दूसरी बार बालोद क्षेत्र से विधायक चुनी गई हैं। इधर छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर पूर्व विधायक रही हैं। इनमें छन्नी साहू के नाम का प्रस्ताव तो करीब साल भर पहले ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए पीसीसी से भेजा जा चुका है, लेकिन यह प्रस्ताव अभी भी एआईसीसी में लंबित पड़ा हुआ है।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर की रीना सैतिया बनी मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष, अहिरवार का पत्ता कटा



छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, ​महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी और पद से दिया इस्तीफा





ऐसे समझें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में इंटरव्यू होंगे।

प्रदेश से पांच महिला नेताओं को राष्ट्रीय संगठन ने साक्षात्कार के लिए बुलाया।

दौड़ में संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम सबसे मजबूत माने जा रहे हैं।

सदस्यता अभियान में प्रदर्शन और संगठनात्मक सक्रियता चयन का आधार बनेगी।

ओबीसी समीकरण के चलते महिला कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव की संभावना।



सदस्यता और सक्रियता बनेगी आधार: राज्य से इन पांच नेत्रियों के चयन का आधार संगठन में मेंबरशिप में भागीदारी को माना जा रहा है। महिला कांग्रेस संगठन के सदस्यता अभियान में पांचों नेत्रियों का परफार्मेंस प्रदेश में बेहतर माना गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।



दूसरी तरफ वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि होना भी दूसरा आधार माना गया है। हालांकि इन नेत्रियों को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का भी वरदहस्त हासिल है। इनमें तुलिका कर्मा को झारखंड और ओडिशा में बतौर ऑब्जर्वर बेहतर परफार्मेंस के चलते मौका मिला है। पांचों दावेदार जातीय समीकरणों में भी फिट बैठते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष से हटाई गई साक्षी शुक्ला बोली- BJP में जाने के सवाल पर अभी जवाब नहीं दूंगी



बड़े प्रदर्शन की तैयारी में छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस, CM हाउस का करेंगी घेराव



इंटरव्यू के बाद होगा फैसला :

महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद वर्तमान में आदिवासी कोटे में था। अब इसमें ओबीसी समीकरण हावी नजर आ रहा है। मोर्चा संगठनों में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में सामान्य वर्ग को मौका मिला था। इसके चलते भी महिला कांग्रेस में इस बार पिछड़ा वर्ग को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • महिला कांग्रेस अध्यक्ष
  • छन्नी साहू
  • छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस
  • संगीता सिन्हा