NHM कर्मचारियों का अल्टीमेटम; 27000 संविदा कर्मियों की बैठक कल, नियमितीकरण की मांग को लेकर फिर छिड़ेगा संग्राम!

Umeshwari Baghel | Apr 11, 2026, 16:36 IST
Share
cg-nhm-staff-strike-strategy-raipur-meeting
cg-nhm-staff-strike-strategy-raipur-meeting

एनएचएम कर्मचारी संघ 12 अप्रैल को रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति और स्थानांतरण नीति जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

NEWS IN SHORT

  • एनएचएम कर्मचारियों का फिर हड़ताल पर जाने का संकेत
  • 12 अप्रैल को रायपुर में होगी एनएचएम कर्मचारियों की बैठक
  • लंबित मांगों पर कर्मचारियों में भारी गुस्सा, बैठक में होगी चर्चा
  • सरकारी आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ
  • बैठक में भाजपा के घोषणा पत्र पर भी चर्चा की जाएगी

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ एक बार फिर हड़ताल की तैयारी कर रहा है। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को आमापारा रायपुर में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कर्मचारियों की लंबित मांगों पर उठेगा सवाल

एनएचएम कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति, मेडिकल अवकाश सहित अन्य 10 मांगें शामिल हैं। एक माह से अधिक समय तक हड़ताल करने के बाद सरकार से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को

स्थगित किया गया था। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग स्तर पर एक समिति का गठन किया गया था, लेकिन अब तक इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया है, जिसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है।

सरकार से आश्वासन, पर कोई परिणाम नहीं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत प्रदेश के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी स्वास्थ्य संस्थानों तक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं दी जा रही हैं। यह कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन लंबित मांगों का समाधान न होने से कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है।

बैठक में शामिल होंगे सभी जिलों के अध्यक्ष

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

संघ ने इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। कर्मचारियों का कहना है कि भाजपा के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का जिक्र किया गया था, जिसे इस बैठक में प्रमुख रूप से उठाया जाएगा।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तो वे फिर से हड़ताल पर जा सकते हैं। इस बैठक से कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनके मुद्दों पर ध्यान देगी और जल्द समाधान निकालेगी।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग : छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाई 5 प्रतिशत सैलरी, 14 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा

छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को मंजूरी: जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी...

NHM कर्मचारियों की हड़ताल : NHM कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे काम पर

NHM कर्मचारियों को चेतावनी : MP में NHM कर्मचारियों के वेतन पर बड़ी खबर : अब बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगी सैलरी

Tags:
  • छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग
  • NHM कर्मचारियों की हड़ताल
  • कर्मचारी संघ
  • छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों
  • NHM कर्मचारियों को चेतावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग