छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : 1600 पदों की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी
Umeshwari Baghel | Aug 23, 2026, 22:25 IST
पुलिस भर्ती को लेकर बारिश में डटे अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 में 1600 खाली पदों को भरने की मांग को लेकर अभ्यर्थी कवर्धा में प्रदर्शन कर रहे हैं। बारिश के बीच भी युवक-युवतियां डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने डटे हैं और दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- 1600 पदों की मांग को लेकर कवर्धा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
- पुलिस भर्ती की दूसरी सूची जारी करने की उठी मांग
- बारिश में भी डटे रहे पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी
- कवर्धा में डिप्टी सीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी
- 5967 पदों की भर्ती के बाद 1600 पदों पर विवाद
प्रदर्शनकारी करीब 1600 खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई पद रिक्त हैं। इन पदों को प्रतीक्षा सूची या दूसरी चयन सूची के जरिए भरा जाना चाहिए।
कवर्धा में दूसरे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ज्ञापन सौंपना चाहते हैं। उनका उद्देश्य सरकार तक अपनी मांग पहुंचाना है। प्रदर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए युवक और युवतियां शामिल हैं।
अभ्यर्थियों ने 1600 पद खाली होने का किया दावा
प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अभी लगभग 1600 पद खाली हैं। उनका कहना है कि कई उम्मीदवारों का नाम एक से ज्यादा जिलों की चयन सूची में आया था। इसके अलावा कुछ अन्य कारणों से पद रिक्त रह गए। अभ्यर्थी चाहते हैं कि इन खाली पदों को दूसरी चयन सूची जारी कर भरा जाए।
पहले दिन रैली निकालकर जताया था विरोध
पुलिस ने सर्किट हाउस के पास बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया था। इसके बाद अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस मामले में कवर्धा कोतवाली थाने में केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने कही कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात
बारिश में भी डटे रहे अभ्यर्थी
FAQ
- छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में अभ्यर्थी किस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं?
अभ्यर्थी दूसरी चयन सूची जारी करने और करीब 1600 खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। - छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 में कितने पदों पर भर्ती हुई थी?
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 5967 आरक्षक पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। - पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कहां चल रहा है?
पुलिस आरक्षक भर्ती के अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के कवर्धा में डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़े...
कबीरधाम में बिके मासूम, चंद रुपए के लिए माता-पिता ने बेचा बचपन
नक्सली पुनर्वास योजना : छत्तीसगढ़ में माओवादियों के लिए सरेंडर और पैरोल प्लान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा एलान
गृह मंत्री के जिले कवर्धा में कलेक्टर असुरक्षित, SP को पत्र लिखकर पुलिसिंग पर उठाई अंगुली
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad