CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

नमस्ते, 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला। गरीबों के लिए बने सरकारी फ्लैट्स कॉरपोरेट के हाथों में। हाईकोर्ट को बम की धमकी; ईमेल में अजमल कसाब का जिक्र। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Harrison Masih
New Update
CG Top News

5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

CG 5th-8th board exams. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के खिलाफ निजी स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीजी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में परीक्षा स्कूल शिक्षा विभाग ही कराएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

गरीबों के लिए बने सरकारी फ्लैट्स कॉरपोरेट के हाथों में, फाइव स्टार होटल ने थोक में खरीदे LIG मकान

top news of chhattisgarh. छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए बनाए गए सस्ते घर अमीरों के हाथों में जाने लगे हैं। नवा रायपुर में 128 एलआईजी फ्लैट्स को फाइव स्टार होटल मेफेयर ग्रुप ने खरीदा है। यह आवास सरकार ने आर्थिक रुप से कमजोर और कम आय वाले लोगों के लिए बनाए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

हाईकोर्ट को बम की धमकी; ईमेल में अजमल कसाब और तमिलनाडु के सीएम का जिक्र

CG News. छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और बलौदाबाजार जिला एवं सत्र न्यायालय को ईमेल के जरिए RDX और पॉयजन गैस से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। मेल में 26/11 के आतंकी अजमल कसाब और तमिलनाडु के अजीत कुमार का जिक्र किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

ओडिशा में दो माओवादियों का एनकाउंटर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Odisha Naxal encounter. ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। उनके पास से AK-47, SLR राइफल, 6 UBGL ग्रेनेड, दवाएं और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

ड्रग्स की चपेट में छत्तीसगढ़ की तरुणाई, चार लाख फूंकते हैं गांजा, नशा परोसने वाले ढाई हजार जेल के अंदर

विधानसभा में नशीले पदार्थों की तस्करी के मुद्दे पर सरकार ने सख्त कार्रवाई के आंकड़े पेश किए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 में 1288 प्रकरण दर्ज कर 2342 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 13.29 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति फ्रीज की गई।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Odisha Naxal encounter CG 5th-8th board exams छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट Chhattisgarh CG News top news of chhattisgarh
Advertisment