CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 30, 2026, 19:59 IST
Share
cg top news 30 may
cg top news 30 may

नमस्ते, रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने ही ली जान। बीमार नाबालिग को गर्भवती बताकर रातभर थाने में रखा, डॉक्टर और TI नपे। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, बहन से बातचीत के शक में दोस्तों ने ही ली जान

रायपुर में मर्डर. रायपुर के मंदिर हसौद में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बहन से बातचीत के शक को लेकर विवाद हुआ था। हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की और वाहन में आग लगा दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजनांदगांव: बीमार नाबालिग को गर्भवती बताकर रातभर थाने में रखा, डॉक्टर और TI नपे

top news of chhattisgarh.राजनांदगांव में सिस्टम की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मासिक धर्म की समस्या से पीड़ित 14 साल की नाबालिग को डॉक्टरों ने गलत जांच कर गर्भवती बता दिया। रिपोर्ट पर बिना सोचे-समझे सोमनी पुलिस ने बच्ची को रातभर थाने में प्रताड़ित किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बस्तर में ठगी : 43 लड़कियों से दोस्ती और ब्लैकमेलिंग, जांच रिपोर्ट गायब

CG News.कोंडागांव में अमान वीरानी ने 43 लड़कियों को शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल किया। पुलिस की सुस्ती के कारण 10 महीने बाद भी मोबाइल फॉरेंसिक रिपोर्ट नहीं आई और आरोपी जमानत पर पीड़िताओं को धमका रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

'सुपर 30' योजना : सरकारी स्कूल के बच्चों को FREE मिलेगी IIT-NEET की कोचिंग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल में जल्द ही सुपर-30 योजना शुरू होने जा रही है। इसके तहत जिले के सरकारी स्कूलों के 30 मेधावी छात्रों को IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पूर्णत: निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती पर लगी रोक, डीपीआई का आदेश जारी

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संविदा भर्ती प्रक्रिया पर डीपीआई ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब शिक्षकीय और गैर-शिक्षकीय पदों पर नियुक्तियां नहीं होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • CG News
  • बस्तर
  • रायपुर में मर्डर
  • 'सुपर 30'
  • कोंडागांव
  • NEET
  • आत्मानंद स्कूल
  • top news of chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज