CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jul 14, 2025, 21:42 IST
CG Top News Big news of Chhattisgarh the sootr
नमस्कार, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अनवर ढेबर की जमानत याचिका। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व निरीक्षक भर्ती घोटाले पर हंगामा। छत्तीसगढ़ में कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत,जमानत याचिका खारिज

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजस्व निरीक्षक भर्ती घोटाले पर हंगामा, विपक्ष का हमला, सदन से वॉकआउट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का मुद्दा जोरदार तरीके से गूंजा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों राजेश मूणत और अजय चंद्राकर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री को कठघरे में खड़ा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





युक्तियुक्तकरण आदेश की अनदेखी पड़ी महंगी,चार शिक्षक सस्पेंड,हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। DEO ने नवीन पदस्थापना आदेश के बावजूद स्कूल में कार्यभार ग्रहण न करने वाले चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





सुबह-सुबह इनकम टैक्स की रेड, छत्तीसगढ़ में SECL मैनेजर से लेकर व्यापारी तक रडार पर

CG Income Tax raid: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह छापेमारी एक साथ कई ठिकानों पर की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





उद्घाटन के एक महीने बाद ही गिरा 17 करोड़ का कन्वेंशन हॉल,दो इंजीनियर सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बने देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन सेंटर हॉल की छत और फॉल सीलिंग उद्घाटन के महज एक महीने बाद ही गिर गई। हाउसिंग बोर्ड आयुक्त अवनीश शरण ने कार्यपालन अभियंता (EE) और सहायक अभियंता (AE)को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • CG News
  • Chhattisgarh top news
  • chhattisgarh breaking news
  • छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज
  • top news of chhattisgarh
  • CG समाचार
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज