CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Aug 27, 2025, 22:00 IST
CG Top News Big news Chhattisgarh the sootr
नमस्कार, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी पर गरमाई सियासत। 200 करोड़ खर्च के बावजूद रायपुर, भिलाई और कोरबा की हवा जहरीली। बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर,81 लाख का था इनाम। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी पर गरमाई सियासत,अरुण साव का तीखा हमला,दीपक बैज ने किया पलटवार

छत्तीसगढ़ में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को मतदाता सूची की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है, तो वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर भाजपा समर्थकों के नाम हटाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ में प्रदूषण का संकट: 200 करोड़ खर्च के बावजूद रायपुर, भिलाई और कोरबा की हवा जहरीली

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर रायपुर, भिलाई और कोरबा की हवा लगातार जहरीली हो रही है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत बीते पाँच सालों में इन शहरों की हवा को साफ करने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





खत्म होने की कगार पर माओवाद,बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर,81 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 20 इनामी नक्सली भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की रणनीति का नतीजा बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





महिला बाल विकास में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति में गड़बड़ी, आठ गिरफ्तार

महिला बाल विकास विभाग में फर्जी अंकसूची से आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति जांच में उजागर हो चुकी है। इस प्रकरण में चार आंगनबाड़ी सहायिकाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार और आरोपितों को पकड़ा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





जांजगीर-चांपा में 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 1 करोड़ 62 लाख रुपए की मनी म्यूल धोखाधड़ी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फर्जी खातों का इस्तेमाल कर अवैध ट्रांजैक्शन करते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज | CG समाचार | top news of chhattisgarh | छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज | chhattisgarh breaking news | Chhattisgarh top news | CG News | छत्तीसगढ़ समाचार | Chhattisgarh News



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • CG News
  • Chhattisgarh top news
  • chhattisgarh breaking news
  • छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज
  • top news of chhattisgarh
  • CG समाचार
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज