जांजगीर-चांपा में 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Harrison Masih | Aug 27, 2025, 20:17 IST
janjgir-champa-cyber-fraud-money-mule-1-62-crore-fraud
जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 1 करोड़ 62 लाख रुपए की मनी म्यूल धोखाधड़ी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फर्जी खातों का इस्तेमाल कर अवैध ट्रांजैक्शन करते थे।
Janjgir-Champa cyber fraud: जांजगीर-चांपा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 1 करोड़ 62 लाख रुपए की मनी म्यूल (Money Mule) धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में सक्ती जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पंकज कुमार खूंटे, बलराम यादव और हरीश यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में पुलिस को बड़े गिरोह से जुड़े होने की आशंका है।
ये खबर भी पढ़ें... WhatsApp मैसेज बना जाल! साइबर ठगी केस में बालोद पुलिस ने बिहार गिरोह को दबोचा
यह पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आईसीआईसीआई बैंक की चांपा शाखा से संदिग्ध ट्रांजैक्शन की शिकायत मिली थी। बैंक ने जानकारी दी कि करीब 1.62 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन पकड़ा गया है। इस दौरान 100 से अधिक संदिग्ध खातों की पहचान की गई, जिनके जरिए रकम को इधर-उधर किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी... बाप-बेटों ने मिलकर रची साजिश
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले की शिकायत समन्वय पोर्टल के जरिए साइबर सेल को मिली थी। एसडीपीओ यदुमणि सिदार ने बताया कि अब तक तीन केस में 1.62 करोड़ का ट्रांजैक्शन सामने आया है।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जाल में फंसे विंग कमांडर: एक करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी
फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी किन बड़े साइबर गिरोहों के लिए काम करते थे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... अंतर्राज्यीय साइबर ठगी का पर्दाफाश! रायपुर की महिला से 2.83 करोड़ ठगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
मनी म्यूल (Money Mule) वह व्यक्ति होता है जो अपने बैंक खाते के जरिए अपराधियों के लिए अवैध पैसे को इधर-उधर करता है। कई बार लोग जानते हुए और कई बार अनजाने में अपराधियों की मदद करते हैं। इस प्रक्रिया में बैंक खाता धारक अपराधियों के लिए पैसों की "ढाल" बन जाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... WhatsApp मैसेज बना जाल! साइबर ठगी केस में बालोद पुलिस ने बिहार गिरोह को दबोचा
मामला कैसे सामने आया?
ये खबर भी पढ़ें... शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी... बाप-बेटों ने मिलकर रची साजिश
कैसे करते थे साइबर ठगी?
जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी बैंक खातों और मनी म्यूल्स का इस्तेमाल करते थे। ये आरोपी अपराधियों द्वारा भेजे गए पैसों को अपने खातों में लेते थे और फिर उसे आगे किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर देते थे या नकद निकालकर गिरोह को सौंप देते थे। इस तरह वे अपराधियों के लिए पैसों को वैध दिखाने का काम करते थे।
पुलिस की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जाल में फंसे विंग कमांडर: एक करोड़ रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी
जांजगीर-चांपा साइबर ठगी मामला क्या है?
|
जांच जारी
ये खबर भी पढ़ें... अंतर्राज्यीय साइबर ठगी का पर्दाफाश! रायपुर की महिला से 2.83 करोड़ ठगने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
मनी म्यूल क्या है?
FAQ
- मनी म्यूल क्या होता है?
मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जो अपराधियों के लिए अपने बैंक खाते का उपयोग करके अवैध पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर करता है। यह जानबूझकर या अनजाने में अपराध में शामिल हो सकता है। जांजगीर-चांपा साइबर ठगी मामला क्या है?
यह एक मनी म्यूल धोखाधड़ी है, जिसमें आरोपी फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल कर 1.62 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजैक्शन कर रहे थे।- जांजगीर-चांपा साइबर ठगी मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए?
पुलिस ने सक्ती जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA