CG Top News: साय कैबिनेट से धान खरीदी तक, कोयला-शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल अरेस्ट समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 14, 2026, 20:37 IST
CG top news
Raipur. छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत हुई इस नियुक्ति की अवधि चार साल या अगले आदेश तक होगी। अब राज्य सरकार को उन्हें मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त करना होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर अब इंतजार खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। अक्टूबर में यह दूसरी बार है, जब मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। ऐसे में किसानों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक की निगाहें सरकार पर टिक गई हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम

Raipur. छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले पर ईओडब्ल्यू की चार्जशीट कई चौकाने वाले खुलासे कर रही है। चार्जशीट के मुताबिक कोल स्कैम की शुरुवात उधारी से हुई। सूर्यकांत ने पांच करोड़ उधार लेकर 500 करोड़ का घोटाला कर दिया। यह पांच करोड़ व्यवस्था जमाने के नाम पर खर्च किए गए। घोटाले से पहले जो पूरा नेटवर्क तैयार किया गया उसमें यह पैसा खर्च किया गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रामगोपाल को शराब घोटाले में मिले 1 हज़ार करोड़, EOW ने पेश किया दसवां चालान, 20 व्यक्ति और 22 कंपनियां आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20 व्यक्तियों और 22 फर्मों व कंपनियों के खिलाफ दसवां चालान पेश किया है। 14 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में पेश किए गए इस चालान के साथ करीब 27 हजार पृष्ठों के दस्तावेज भी दाखिल किए गए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



राष्ट्रपति के बस्तर दौरे से पहले वनोपज कर्मियों के लिए नए वादे, चुनावी तैयारी या आदिवासी इलाकों में भरोसा बढ़ाने की कोशिश?

रायपुर। बस्तर दशहरा के बीच अब वनोपज समितियों से जुड़े कर्मचारियों के लिए दो-दो लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा और समिति प्रबंधकों को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपए देने का फैसला हुआ है। घोषणा ऐसे समय आई है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। उनके कार्यक्रम में जगदलपुर के मुरिया दरबार में शामिल होना भी शामिल है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



बिलासपुर में प्लॉट खरीदने वालों के लिए अलर्ट! सौराष्ट्र परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त

Raipur. छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट परियोजनाओं की वैधानिकता को लेकर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CGRERA) ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले में विकसित की जा रही ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। परियोजना की स्वीकृत विकास अनुज्ञा निरस्त होने के बाद प्राधिकरण ने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह निर्णय लिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



शिक्षक भर्ती में छूटे दिव्यांग अब भरें फॉर्म, 15 अक्टूबर से खुलेंगे आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा

रायपुर। शिक्षक भर्ती में आवेदन करने से चूक गए दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती के आवेदन का रास्ता फिर खोल दिया है। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में गलती सुधारने के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का समय मिलेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



एक करोड़ के मानहानि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस, 28 नवंबर तक मांगा गया जवाब

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से जुड़ा एक करोड़ रुपए की मानहानि का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी संबंधित पक्षों से 28 नवंबर तक जवाब मांगा गया है। यह याचिका हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



IGKV यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर प्रदर्शन, रजिस्ट्रार से बोले NSUI नेता, थप्पड़ पड़ेगा चाहे कोई भी हो...

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों और छात्रों के डेटा को लेकर NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव कर परीक्षा मूल्यांकन में पारदर्शिता और B.Sc. कृषि के रिजल्ट की दोबारा जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान NSUI के PRSU अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे और विश्वविद्यालय के कुलसचिव कपिल देव के बीच तीखी बातचीत भी हुई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

Raipur. छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत हुई इस नियुक्ति की अवधि चार साल या अगले आदेश तक होगी। अब राज्य सरकार को उन्हें मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त करना होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Raipur Digital Arrest: NIA अधिकारी बनकर 62 साल की महिला से लाखों की ठगी, 5 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। यहां 62 साल की महिला को साइबर ठगों ने 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। डराकर 7 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का अधिकारी विक्रम सिंह बताया और महिला को गिरफ्तारी वारंट जारी होने का डर दिखाया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक
  • धान खरीदी 2026
  • धान समर्थन मूल्य
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला
  • राष्ट्रपति बस्तर दौरा
  • बिलासपुर रेरा कार्रवाई
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
  • सुप्रीम कोर्ट नोटिस
  • रायपुर डिजिटल अरेस्ट