CG Top News : छत्तीसगढ़ में बस हादसे में 6 की मौत, राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 22, 2026, 21:00 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Chhattisgarh latest news: Bus accident, Ola Electric notice, paddy procurement row and PWD transfers.
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का,छत्तीसगढ़ में RSS की नई रणनीति, दो संभाग, दो प्रचारक, मोहन भागवत के प्रवास से बढ़ी हलचल।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

मनेंद्रगढ़। (Manendragarh Bus Accident) छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में गुरुवार (22 अक्टूबर) को (Chhattisgarh Breaking News Today) दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची सहित छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बस चालक भी शामिल बताया जा रहा है। वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का

Raipur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में माता हासी देवी के सम्मान में 200 रूपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



छत्तीसगढ़ में RSS की नई रणनीति, दो संभाग, दो प्रचारक, मोहन भागवत के प्रवास से बढ़ी हलचल

Raipur. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) छत्तीसगढ़ में अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में संघ की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ की मौजूदा प्रांतीय इकाई को दो अलग-अलग हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



ओला इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, सब्सिडी को लेकर सवाल, परिवहन विभाग ने मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ में (ओला इलेक्ट्रिक रजिस्ट्रेशन नोटिस ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों को लेकर परिवहन विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। मामला करीब 3 हजार वाहनों के पंजीयन में देरी और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के आवेदन नहीं करने का है। इसका सीधा असर उन वाहन मालिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें सरकारी योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर सियासी घमासान: भूपेश बघेल ने पूछा- 1 नवंबर से खरीदी शुरू करने में सरकार को क्या परेशानी?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (छत्तीसगढ़ धान खरीदी विवाद) को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग की है। बघेल ने पूछा कि सरकार समय पर किसानों का धान क्यों नहीं खरीदना चाहती। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार को घेरा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



PWD में तबादलों की बड़ी हलचल, 84 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी, रायपुर से बस्तर और सरगुजा तक बदली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में तबादलों का बड़ा फेरबदल हुआ है। मंत्रालय महानदी भवन से 21 अक्टूबर 2026 को जारी तीन आदेशों के जरिए 84 कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। अवर सचिव मनराखन भुआर्य के हस्ताक्षर से जारी इन आदेशों का असर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ के कार्यालयों पर पड़ेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



छत्तीसगढ़ में 70 टन कोयला गायब होने का आरोप: GPS से खुला ट्रकों के घंटों रुकने का राज, शिकायत के बाद भी FIR नहीं

छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन के दौरान (छत्तीसगढ़ 70 टन कोयला चोरी करीब 70 टन कोयला गायब होने का मामला सामने आया है। यह घटना अंबिकापुर की अमेरा खदान से तिल्दा स्थित एक स्टील कंपनी के लिए कोयला भेजने के दौरान हुई। कंपनी ने पुलिस से शिकायत की लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



खेल सामग्री की खरीदी में बिलों का खेल, टेंडर से बचने के लिए लाखों की खरीद टुकड़ों में, 15 लाख में हॉकी टर्फ की सफाई

Raipur. छत्तीसगढ़ के खेल विभाग में (छत्तीसगढ़ खेल सामग्री खरीदी घोटाला) खेल सामग्री की खरीदी और विभिन्न सेवाओं के भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खरीद संबंधी दस्तावेजों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही दिन में लाखों रूपए की खेल सामग्री के लिए कई अलग-अलग बिल जारी किए गए। आरोप है कि खरीद को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर टेंडर प्रक्रिया से बचने का रास्ता अपनाया गया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने



साड़ी पहनकर AK-47 चलाना एसपी अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, शस्त्र पूजन में हर्ष फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब

राजनांदगांव में विजयादशमी के दिन पुलिस लाइन में हुआ (एसपी अंकिता शर्मा AK-47 हर्ष फायरिंग )शस्त्र पूजन अब महकमे के लिए सवालों का मामला बन गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग की थी। उस समय इसे शस्त्र पूजन की परंपरा का हिस्सा माना गया, लेकिन तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फायरिंग के तरीके और पुलिस के शस्त्र नियमों को लेकर सवाल उठने लगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करने

Tags:
  • छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ बस हादसा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 200 रुपए स्मारक सिक्का
  • छत्तीसगढ़ RSS संगठन विस्तार
  • ओला इलेक्ट्रिक रजिस्ट्रेशन नोटिस
  • छत्तीसगढ़ धान खरीदी विवाद
  • छत्तीसगढ़ PWD 84 कर्मचारियों के तबादले
  • छत्तीसगढ़ 70 टन कोयला चोरी
  • Chhattisgarh Breaking News Today
  • Manendragarh Bus Accident
  • Ola Electric Registration Notice