PWD में तबादलों की बड़ी हलचल, 84 कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी, रायपुर से बस्तर और सरगुजा तक बदली जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Oct 22, 2026, 20:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ PWD में प्रशासनिक सर्जरी<br>
छत्तीसगढ़ PWD में प्रशासनिक सर्जरी
Major reshuffle in Chhattisgarh PWD as transfer orders reassign employees across key divisions from Raipur to Bastar and Surguja.

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में तबादलों का बड़ा फेरबदल हुआ है। मंत्रालय महानदी भवन से 21 अक्टूबर 2026 को जारी तीन आदेशों के जरिए 84 कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। अवर सचिव मनराखन भुआर्य के हस्ताक्षर से जारी इन आदेशों का असर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ के कार्यालयों पर पड़ेगा।

उपलब्ध सूची में (छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी तबादला) मानचित्रकारों और सहायक ग्रेड-1 के कर्मचारियों की (Chhattisgarh PWD Transfer 2026) नई पदस्थापना का ब्योरा सामने आया है।

मानचित्रकारों के 29 तबादले

आदेश के तहत सिविल और विद्युत-यांत्रिकी से जुड़े 29 मानचित्रकारों के (लोक निर्माण विभाग तबादला सूची) तबादले किए गए हैं। (CG PWD Transfer List) रामनाथ ठाकुर को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर से रायपुर संभाग क्रमांक-2 और डी.आर. बरिहा को रायपुर संभाग क्रमांक-1 भेजा गया है।

अरुण कुमार रामटेके को रायपुर मंडल क्रमांक-2 से संभाग क्रमांक-3, नवा रायपुर और एस.के. कुर्रे को रायपुर संभाग क्रमांक-1 से विधानसभा संभाग रायपुर भेजा गया है।

सीएम की समीक्षा में PWD के 13 अधिकारी सवालों के घेरे में: ऑनलाइन शिकायतें बिना कार्रवाई बंद करने का आरोप, मचा हड़कंप | 13 PWD Officers Under Scrutiny in CM's Review: Allegations of Closing Online Complaints Without Action, Stirring Up a Storm
सीएम की समीक्षा में खुली पोल, बिना कार्रवाई ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे PWD के 13 अधिकारी, अब नोटिस से मचा हड़कंप
17 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
मुख्यमंत्री की समीक्षा में सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी लोगों की समस्याएं दूर करने के बजाय ऑनलाइन शिकायतें बंद कर रहे थे। शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसका सही ब्योरा तक दर्ज नहीं किया गया। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।

राजेश कुमार नायडू, टी.एस. ध्रुव और फिलिप खलखो को प्रमुख (PWD 84 Employees Transfer) अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। भुवनेश्वर नाथ चन्द्राकर को सेतु संभाग रायपुर से सेतु मंडल रायपुर और रेशम लाल शाण्डे को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर से मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र रायपुर भेजा गया है।

बिलासपुर में अदला-बदली

एम.आर. कंवर को विद्युत-यांत्रिकी संभाग बिलासपुर से मुख्य अभियंता, बिलासपुर परिक्षेत्र भेजा गया है। सुखचैन प्रसाद साहू को राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग और पी.के. राठौर को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग से (Chhattisgarh PWD New Posting Order) राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

जयपुर PWD में ठेकेदारों का हंगामा: गेट बंद कर किया प्रदर्शन, XEN जयप्रकाश यादव पर लगे आरोप, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच | Jaipur PWD Contractors' Uproar: Protested by Locking Gate, Allegations Against XEN Jaiprakash Yadav, Three-Member Committee to Investigate Now
जयपुर PWD में ठेकेदारों ने गेट बंद कर किया प्रदर्शन, XEN जयप्रकाश यादव पर आरोप, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
14 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
जयपुर के PWD कार्यालय में लंबित बिलों और अधिकारियों के कामकाज को लेकर ठेकेदारों का विरोध सामने आया है। ठेकेदारों ने कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन किया। XEN जयप्रकाश यादव की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं। विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जो सात दिन में रिपोर्ट देगी।

सरगुजा और दुर्ग में बदलाव

अंबिकापुर में देववती सिंह को सेतु मंडल से सेतु संभाग और जगत नारायण गंवर्ध को सेतु संभाग से सेतु मंडल भेजा गया है। आर.एस. कंवर को अंबिकापुर संभाग से मुख्य अभियंता, सरगुजा परिक्षेत्र और अघन राम भगत को सरगुजा परिक्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग अंबिकापुर भेजा गया है। पी.एस. नरेटी को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग से अंबिकापुर संभाग में पदस्थ किया गया है।

दुर्ग में डी. रघुनाथ और के.पी. साहू की जिम्मेदारियों की अदला-बदली हुई है। सविता गोस्वामी को दुर्ग संभाग से सेतु संभाग और दिलीप कुमार पिस्दा को सेतु संभाग से दुर्ग संभाग भेजा गया है।

बस्तर से रायगढ़ तक

वाय.एस. समरथ को मुख्य अभियंता, बस्तर परिक्षेत्र से अधीक्षण अभियंता, बस्तर मंडल और सुगंधा कश्यप को बस्तर मंडल से मुख्य अभियंता परिक्षेत्र भेजा गया है। जीवन लाल नेताम को जगदलपुर संभाग क्रमांक-1 से सेतु संभाग, तृप्ति बघेल को संभाग क्रमांक-2 से संभाग क्रमांक-1, तिजऊ राम मंडावी को सेतु संभाग से राष्ट्रीय

राजमार्ग संभाग और टी.आर. मरकाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग से सेतु मंडल जगदलपुर भेजा गया है। सुरेश कुमार भोई को नवा रायपुर अटल नगर संभाग से सेतु संभाग क्रमांक-2 रायपुर और आशा सिंह को सेतु मंडल रायगढ़ से रायगढ़ संभाग में पदस्थ किया गया है।

सीकर PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट: ठेकेदार संघ ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग | Sikar PWD Office Contractor Assault: Contractor Association Submits Memorandum to Collector-SP, Demands Impartial Investigation and Arrest
सीकर PWD ऑफिस में ठेकेदार से मारपीट का मामला, ठेकेदार संघ ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
14 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सीकर PWD कार्यालय में 7 अक्टूबर को ठेकेदार रामावतार जाखड़ के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। ठेकेदार संघ ने कलेक्टर और SP को ज्ञापन देकर CCTV फुटेज की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। संघ ने कॉन्ट्रैक्टर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और ठेकेदारों के बिलों का समय पर भुगतान करने की मांग भी उठाई।

सहायक ग्रेड-1 के 14 तबादले

इसी आदेश क्रमांक के तहत सहायक ग्रेड-1 के 14 कर्मचारियों की पदस्थापना भी बदली गई है। संजय कुंभारे को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर से अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल रायपुर भेजा गया है। सुबोध खरे को मुख्य अभियंता, रायपुर परिक्षेत्र और अमरू राम ध्रुव को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

सुलेखा बांगर को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर, राखी शेन्द्रे को मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र रायपुर और किरण चौधरी को अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल रायपुर भेजा गया है।

एस.के. रावटे को विद्युत-यांत्रिकी मंडल रायपुर, ज्योति मेश्राम को मुख्य अभियंता, रायपुर परिक्षेत्र और संघमित्रा चक्रवर्ती को मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र रायपुर में पदस्थ किया गया है।

डी. विनीता राव को अधीक्षण अभियंता, बिलासपुर मंडल, एल.एन. शर्मा को मुख्य अभियंता, बिलासपुर परिक्षेत्र और रामजी ध्रुव को अधीक्षण अभियंता, बिलासपुर मंडल में पदस्थ किया गया है। सेरा कुजूर को अधीक्षण अभियंता, अंबिकापुर मंडल और मनोज कुमार सजीवन को प्रमुख अभियंता कार्यालय के बजट कक्ष, नवा रायपुर भेजा गया है।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी तबादला
  • लोक निर्माण विभाग तबादला सूची
  • पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ट्रांसफर
  • छत्तीसगढ़ में 84 कर्मचारियों के तबादले
  • पीडब्ल्यूडी नई पदस्थापना आदेश
  • छत्तीसगढ़ कर्मचारी तबादला 2026
  • Chhattisgarh PWD Transfer 2026
  • CG PWD Transfer List
  • PWD 84 Employees Transfer
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान 90 करोड़ की जमीन खरीदी में गवाह, मां और पत्नी ने नीलामी में खरीदी एक करोड़ की संपत्ति

By Sanjay Gupta

पुलिस ड्राइवर फिरोज खान 90 करोड़ की जमीन खरीदी में गवाह, मां और पत्नी ने नीलामी में खरीदी एक करोड़ की संपत्ति
ओला इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, सब्सिडी को लेकर सवाल, परिवहन विभाग ने मांगा जवाब

By VINAY VERMA

ओला इलेक्ट्रिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, सब्सिडी को लेकर सवाल, परिवहन विभाग ने मांगा जवाब
जयपुर में ज्वेलरी फैक्ट्री में भीषण आग, दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत; पांच की हालत गंभीर

By Jageshwar prasad

जयपुर में ज्वेलरी फैक्ट्री में भीषण आग, दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत; पांच की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ में 70 टन कोयला गायब होने का आरोप: GPS से खुला ट्रकों के घंटों रुकने का राज, शिकायत के बाद भी FIR नहीं

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 70 टन कोयला गायब होने का आरोप: GPS से खुला ट्रकों के घंटों रुकने का राज, शिकायत के बाद भी FIR नहीं
इंदौर संभाग के चार जिलों में कम बारिश, अधिकारी बोले- गेहूं की जगह चना और सरसों की खेती पर जोर दें

By Sanjay Gupta

इंदौर संभाग के चार जिलों में कम बारिश, अधिकारी बोले- गेहूं की जगह चना और सरसों की खेती पर जोर दें
भाजपा में राजेंद्र राठौड़ का सियासी कद घट रहा या बढ़ रही दूरियां? खुद को लोकसभा-राज्यसभा में मौका नहीं, अब पराक्रम सिंह के टिकट पर भी पेच

By Raghvendra Singh Rathore

भाजपा में राजेंद्र राठौड़ का सियासी कद घट रहा या बढ़ रही दूरियां? खुद को लोकसभा-राज्यसभा में मौका नहीं, अब पराक्रम सिंह के टिकट पर भी पेच
जालोर में रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; नवरात्रि में खरीदा था नया टेंपो

By Ashish Bhardwaj

जालोर में रोडवेज बस-टेंपो की भिड़ंत, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; नवरात्रि में खरीदा था नया टेंपो