road complaint closed (3)
नाम का है PWD का लोकपथ ऐप, अफसर गड्ढे नहीं भर पाए तो शिकायत बंद कर दी
Atul Dwivedi | Sept 24, 2026, 20:34 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. PWD के लोकपथ ऐप पर सड़क शिकायतों की पड़ताल में सिस्टम की लापरवाही सामने आई। समस्या हल होने से पहले ही शिकायत बंद कर दी गई। जानें आम लोगों की परेशानी को कैसे कागजों में खत्म कर दिया जाता है। पढ़िए ये खास खबर...
बेहतर और आधुनिक सुविधाओं को सरकारी सिस्टम कैसे बर्बाद करता है, कैसे शिकायतों को निपटाया जाता है और आम लोगों की परेशानी को कैसे कागजों में खत्म कर दिया जाता है... यही बात इस खबर का मर्म है।
यह मामला सड़क बनाने वाले पीडब्ल्यूडी का है। इस विभाग ने खराब सड़कों की शिकायतों के लिए 'लोकपथ ऐप' बनाया है। दावा है कि ऐप के जरिए सड़क से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर उनका निराकरण किया जाता है, लेकिन यह सच नहीं है।
व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए जब एक खराब सड़क की शिकायत लोकपथ ऐप पर की गई तो सिस्टम का दूसरा ही चेहरा सामने आया। हां, शिकायत के बाद बाकायदा संबंधित अधिकारी का फोन जरूर आया। उन्होंने कहा कि जिस सड़क की शिकायत की गई है, वह उनके अंडर में नहीं आती।
अब सवाल यह है कि जब सड़क उनके अंडर में नहीं आती थी तो फोन क्यों लगाया। इससे भी बड़ी बात यह है कि शिकायत होने के थोड़ी देर बाद उसे बंद (क्लोज) किस आधार पर कर दिया गया?
यह वाक्या 'द सूत्र' के रिपोर्टर के साथ ही हुआ। 'द सूत्र' जनहित की पत्रकारिता का पक्षधर है। इसी मकसद से हमारी टीम ने राजधानी भोपाल में सरकारी सुविधा की पड़ताल की।
इसके लिए पीडब्ल्यूडी के लोकपथ ऐप को चुना गया और यह जानने की कोशिश की गई कि आम आदमी जब खराब सड़क की शिकायत करता है तो सिस्टम उसके साथ किस तरह पेश आता है।
पड़ताल में सामने आया कि शिकायत के समाधान से पहले ही उसे बंद कर दिया गया। यानी जिस सड़क की शिकायत की गई, उसकी समस्या अपनी जगह रही और सिस्टम ने शिकायत को ही खत्म कर दिया।
![road complaint closed (3)]()
भोपाल की खस्ताहाल सड़कों की पड़ताल करने के लिए 'द सूत्र' की टीम ने पीडब्ल्यूडी के लोकपथ एप को डाउनलोड किया। इसके बाद ऐप पर दर्ज सड़कों की पड़ताल की गई। सबसे पहले टीम पहुंची पुरानी जेल रोड से शब्बन चौराहे तक जाने वाली सड़क पर। यहां की सड़क पर बड़े गड्ढे हैं।
सड़क के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि 6-7 महीने से सड़क की हालत ऐसी ही है। लोकपथ ऐप लोकेशन के हिसाब से चलता है। हमारी लोकेशन के मुताबिक हम उसी सड़क पर खड़े थे, जो पीडब्ल्यूडी के अंडर आती है। इसके बाद हमने सड़क पर मौजूद गड्ढे की फोटो एप पर अपलोड की, और शिकायत का विवरण भी दर्ज कर दिया।
![road complaint closed]()
द सूत्र की शिकायत के आधे घंटे के अंदर संजय द्विवेदी नाम के अफसर का फोन आया। उन्होंने बताया कि ये सड़क उनके अंडर में नहीं आती है। 'द सूत्र' ने उन्हें बताया कि शिकायत लोकपथ ऐप पर की गई है। ये सड़क किसके अंडर में है, ये पता करना विभाग का काम है।
सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के ऐप पर दर्ज है। इसके बाद द्विवेदी ने कहा कि ऐप लोंगिट्यूड और लैटीट्यूड के हिसाब से चलता है। कभी कभी गलत सड़क को सिलेक्ट कर लेता है। शब्बन चौराहे तक जाने वाली सड़क सिटी 3 अफसर के अंडर में आती है, इसलिए हमारी शिकायत को सिटी 3 अफसर संतोष कुमार विश्वकर्मा को फॉरवर्ड कर दी गई है।
द्विवेदी की मानें तो सड़क का टेंडर हो चुका है। अक्टूबर से काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, जब 'द सूत्र' ने ऐप को चेक किया, तो पता चला कि सड़क पर मौजूद गड्ढे वाली इमेज को दोबारा अपलोड कर शिकायत बंद कर दी गई है, जबकि अभी सड़क का काम शुरु नहीं हुआ है।
![road complaint closed (2)]()
भोपाल की सड़कें मुख्य रूप से दो एजेंसियों के हवाले हैं। एक है नगर निगम और दूसरा है लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी। इसके अलावा मप्र सड़क विकास निगम भी सड़कों का निर्माण करता है।
पीडब्ल्यूडी के पास भोपाल में 268 सड़कें हैं। जिनकी कुल लंबाई 573 किलोमीटर है, लेकिन बारिश के बाद सड़कों की हालत चलने लायक नहीं है। ऊपर से मेट्रो और ओवरब्रिज के निर्माण ने बची कुची सड़कों की हालत भी बिगाड़ कर रखी है।
सड़कों की हालत को लेकर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के बीच कई बार खींचतान हुई है। पीडब्ल्यूडी आरोप लगाता है कि निगम उसकी सड़कों को खराब करता है। ज्यादातर सड़कें डामर की हैं, पानी नहीं निकलता जिसकी वजह से सड़कें खराब होती हैं।
द सूत्र पहले भी उठा चुका है मामला... देखें लिंक
भोपाल नगर निगम के पास 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कें होने का दावा है। एमपी नगर के साथ कई मुख्य सड़कें निगम के ही हवाले हैं। लेकिन निगम की सड़कों की हालत और ज्यादा खराब है।
डीबी मॉल से जिंसी चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी बड़े गड्ढे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और पानी की वजह से यहां हादसे होने का डर लगा ही रहता है। भोपाल में अब बारिश बंद है। ऐसे में अब कितने दिनों में सड़कों की हालत सुधरती है, ये भी बड़ा सवाल है।
ये खबरें भी पढ़ें...
शिक्षक वर्ग दो,तीन वालों की बढ़ी मुश्किलें! शिक्षामंत्री बोले नियमों से बाहर भर्ती संभव नहीं
रतलाम से बालाघाट तक बदहाल स्टेडियम,इधर नए खेल परिसर पर 962 करोड़ खर्च की तैयारी
भागीरथपुरा कांड के 9 महीने बाद भोपाल के वादों का क्या हुआ? सुधरी जमीनी हकीकत?
वर्ग 2-3 के वेटिंग शिक्षकों का आंदोलन: राहुल गांधी को भेजा न्योता, क्या आएंगे भोपाल
यह मामला सड़क बनाने वाले पीडब्ल्यूडी का है। इस विभाग ने खराब सड़कों की शिकायतों के लिए 'लोकपथ ऐप' बनाया है। दावा है कि ऐप के जरिए सड़क से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर उनका निराकरण किया जाता है, लेकिन यह सच नहीं है।
यह सड़क हमारे अंडर नहीं आती
अब सवाल यह है कि जब सड़क उनके अंडर में नहीं आती थी तो फोन क्यों लगाया। इससे भी बड़ी बात यह है कि शिकायत होने के थोड़ी देर बाद उसे बंद (क्लोज) किस आधार पर कर दिया गया?
सूत्र की पड़ताल में आया सामने
इसके लिए पीडब्ल्यूडी के लोकपथ ऐप को चुना गया और यह जानने की कोशिश की गई कि आम आदमी जब खराब सड़क की शिकायत करता है तो सिस्टम उसके साथ किस तरह पेश आता है।
पड़ताल में सामने आया कि शिकायत के समाधान से पहले ही उसे बंद कर दिया गया। यानी जिस सड़क की शिकायत की गई, उसकी समस्या अपनी जगह रही और सिस्टम ने शिकायत को ही खत्म कर दिया।
क्या है मामला?
सड़क के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि 6-7 महीने से सड़क की हालत ऐसी ही है। लोकपथ ऐप लोकेशन के हिसाब से चलता है। हमारी लोकेशन के मुताबिक हम उसी सड़क पर खड़े थे, जो पीडब्ल्यूडी के अंडर आती है। इसके बाद हमने सड़क पर मौजूद गड्ढे की फोटो एप पर अपलोड की, और शिकायत का विवरण भी दर्ज कर दिया।
road complaint closed
आधे घंटे में आया फोन
सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग के ऐप पर दर्ज है। इसके बाद द्विवेदी ने कहा कि ऐप लोंगिट्यूड और लैटीट्यूड के हिसाब से चलता है। कभी कभी गलत सड़क को सिलेक्ट कर लेता है। शब्बन चौराहे तक जाने वाली सड़क सिटी 3 अफसर के अंडर में आती है, इसलिए हमारी शिकायत को सिटी 3 अफसर संतोष कुमार विश्वकर्मा को फॉरवर्ड कर दी गई है।
द्विवेदी की मानें तो सड़क का टेंडर हो चुका है। अक्टूबर से काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, जब 'द सूत्र' ने ऐप को चेक किया, तो पता चला कि सड़क पर मौजूद गड्ढे वाली इमेज को दोबारा अपलोड कर शिकायत बंद कर दी गई है, जबकि अभी सड़क का काम शुरु नहीं हुआ है।
road complaint closed (2)
सड़क का जिम्मा किससे पास?
पीडब्ल्यूडी के पास भोपाल में 268 सड़कें हैं। जिनकी कुल लंबाई 573 किलोमीटर है, लेकिन बारिश के बाद सड़कों की हालत चलने लायक नहीं है। ऊपर से मेट्रो और ओवरब्रिज के निर्माण ने बची कुची सड़कों की हालत भी बिगाड़ कर रखी है।
सड़कों की हालत को लेकर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के बीच कई बार खींचतान हुई है। पीडब्ल्यूडी आरोप लगाता है कि निगम उसकी सड़कों को खराब करता है। ज्यादातर सड़कें डामर की हैं, पानी नहीं निकलता जिसकी वजह से सड़कें खराब होती हैं।
द सूत्र पहले भी उठा चुका है मामला... देखें लिंक
नगर निगम के पास कितनी सड़कें?
डीबी मॉल से जिंसी चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर काफी बड़े गड्ढे हैं। बारिश के बाद कीचड़ और पानी की वजह से यहां हादसे होने का डर लगा ही रहता है। भोपाल में अब बारिश बंद है। ऐसे में अब कितने दिनों में सड़कों की हालत सुधरती है, ये भी बड़ा सवाल है।
ये खबरें भी पढ़ें...
शिक्षक वर्ग दो,तीन वालों की बढ़ी मुश्किलें! शिक्षामंत्री बोले नियमों से बाहर भर्ती संभव नहीं
रतलाम से बालाघाट तक बदहाल स्टेडियम,इधर नए खेल परिसर पर 962 करोड़ खर्च की तैयारी
भागीरथपुरा कांड के 9 महीने बाद भोपाल के वादों का क्या हुआ? सुधरी जमीनी हकीकत?
वर्ग 2-3 के वेटिंग शिक्षकों का आंदोलन: राहुल गांधी को भेजा न्योता, क्या आएंगे भोपाल
बाल विवाह रोकने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल-पटवारी पर, शिक्षक बोले- पढ़ाई प्रभावित होगी
By Ashish Bhardwaj
कोटा में हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद; ऑपरेशन हॉक को बड़ी सफलता मिली
By Jyoti Mahender Bhardwaj
16 करोड़ खर्च फिर भी सड़क बदहाल, चार महीने में उखड़ी कुम्हारी ब्रिज की सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
By Umeshwari Baghel
मदन राठौड़ के पाकिस्तान वाले बयान से केंद्रीय नेतृत्व नाराज, प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- क्रिकेट के संदर्भ में थी बात
By Jageshwar prasad
बड़खेड़ा ओपन कैप में सड़ा एक हजार मीट्रिक टन से ज्यादा धान, अब जबलपुर में नीलामी की तैयारी, कॉर्पोरेशन ने निकाले टेंडर
By Manya Jain
Flight Fare Hike: त्योहारों पर हवाई सफर तीन गुना महंगा, रायपुर से पुणे का किराया 19 हजार पार, जानें बाकी शहरों का हाल
By Umeshwari Baghel
क्या मुस्कान के बाद सोनम रघुवंशी को भी मिलेगी फांसी की सजा? जानें राजा की हत्या पर क्या कहता है कानून
By Aman Vaishnav