भागीरथपुरा कांड के 9 महीने बाद भोपाल के वादों का क्या हुआ? सुधरी जमीनी हकीकत?

Atul Dwivedi | Sept 22, 2026, 17:41 IST
Share
भागीरथपुरा कांड के 9 महीने बाद भोपाल के वादों का क्या
Photograph: (thesootr)

BHOPAL. भागीरथपुरा कांड के 9 महीने बाद भी पेयजल व्यवस्था पर सवाल हैं। इस कांड के बाद भोपाल नगर निगम ने दावा किया कि व्यवस्था को सुधारा जाएगा। 'द सूत्र' की पड़ताल में कई जगह जमीनी हालात अब भी चिंताजनक मिले।

इंदौर का भागीरथपुरा कांड शायद ही कोई भूला हो। देश के सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने की वजह से 36 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हाई कोर्ट की कमेटी ने 24 लोगों की मौत मानी। पर इस कांड के बाद क्या बदला? क्या वाकई जनता को अब पीने के लिए साफ पानी मिल रहा है? जहां से पानी की सप्लाई होती है, क्या वो पाइपलाइन साफ है?

भोपाल नगर निगम ने इस कांड के बाद दावा किया कि नई पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। व्यवस्था को सुधारा जाएगा। इस कांड को लगभग 9 महीने बीत चुके हैं, पर क्या कुछ बदला है?

भागीरथपुरा में क्या हुआ था?

दिसंबर 2025 के मध्य में इंदौर के भागीरथपुरा में लोगों ने नलों से गंदा पानी आने की शिकायत की। 27 दिसंबर 2025 आते आते कई लोग गंदे पानी की चपेट में आए और अस्पताल में भर्ती होने लगे। लोगों को उल्टी, दस्त, डायरिया की शिकायत थी। 36 लोगों की मौत के बाद हाईकोर्ट ने जांच कमेटी बनाई, और सरकार को जमकर फटकारा।

भोपाल नगर निगम के दावे

भोपाल में भी पेयजल को लेकर सवाल उठे। ई कोलाई बैक्टीरिया के पानी में मिलने की शिकायत भी सामने आई। लेकिन निगम ने कहा कि दूषित पानी के स्त्रोत बंद किए जा चुके हैं।

निगम का दावा था कि शहर के सभी 21 जोनों में संवेदनशील और पुरानी पाइपलाइनों की पहचान हो गई है। 24.73 करोड़ रुपये की लागत से 66 किलोमीटर से अधिक लंबी, नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू करने का भी दावा निगम ने किया।

जमीनी हकीकत क्या?

इंदौर में भागीरथपुरा कांड के लगभग 9 महीने बाद 'द सूत्र' ने भोपाल में जमीनी हकीकत की पड़ताल की। हमने पता लगाया कि क्या वाकई कुछ बदला है या नहीं। हमने छोला रोड पर मौजूद कॉलोनियों की पड़ताल की।

ground report bhopal
ground report bhopal


हमें वहां आज भी पाइपलाइन के पास गंदगी का अंबार लगा मिला। तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आज भी हकीकत दावों से दूर है। पेयजल की लाइन के पास ही नाली है, जिसमें सीवेज का पानी बह रहा है।

ground report bhopal (2)
ground report bhopal (2)


कहीं-कहीं तो नाली से लगी सीसी रोड है। उसके नीचे पानी की पाइपलाइन डाली गई है। उसी से कनेक्शन देकर लोगों के घरों में पानी जा रहा है। एक तस्वीर और सामने आई, जिसमें गंदगी के बीच पीने के पानी की पाइपलाइन डाली गई है। नाली की गंदगी एक तरफ और सीसी रोड में जो गंदगी है वो भी पाइपलाइन के पास पड़ी है।

ground report bhopal (3)
ground report bhopal (3)


दूसरी जगह का भी ऐसा हाल

ऐसा नहीं है कि ये तस्वीर सिर्फ एक कॉलोनी की है। भानपुर रोड पर मौजूद कॉलोनियों की भी हमने पड़ताल की। वहां भी हालात ऐसे ही दिखाई दिए।

अगर निगम पानी की पाइपलाइन को गंदगी से दूर कर हा है, तो फिर भानपुर इलाके में नाली के पास ही मेन लाइन क्यों बिछी है? इस पाइपलाइन के पास ही गंदगी का ढेर आपको देखने को मिल जाएगा।

'द सूत्र' की पड़ताल में पता चला कि गंदगी और नाली के बीच, ज्यादातर पीने के पानी की पाइपलाइन पुराने भोपाल क्षेत्र में ज्यादा हैं। यहां बसे कई घर सालों पुराने हैं। निगम को जहां जगह मिली वहीं पाइपलाइन डाल दी गई। फिर चाहे पास में नाली ही क्यों न हो।

अब नया दावा क्या?

अब प्रदेश में पानी और सीवर लाइनों की जांच रोबोटिक तकनीक से की जाएगी। जीआईएस मैपिंग में प्रदेश में 2.5 लाख से ज्यादा ऐसे पॉइंट सामने आए हैं, जहां पेयजल और सीवर लाइनें क्रॉस कर रही हैं।

इनमें इंदौर में 30 हजार से ज्यादा और भोपाल में 20 हजार से ज्यादा पॉइंट हैं। इस जांच पर करीब ₹1.5 करोड़ खर्च होंगे। रोबोट लीकेज, टूट-फूट और अवैध कनेक्शन की पहचान करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड के बाद एक्शन में सरकार, रोबोट करेंगे पानी-सीवर लाइनों की जांच, 1.5 करोड़ होंगे खर्च

कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी! पेंशनर्स को एरियर्स न देने कोर्ट जाएगी सरकार

एमपी में सस्ते में मिलेगी बिजली, सीएम मोहन का ऐलान-मुरैना प्रोजेक्ट तैयार

गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री करें बंद, हर साल भाग जाती हैं 4.5 लाख लड़कियां- उषा ठाकुर



Tags:
  • भोपाल नगर निगम
  • इंदौर
  • पाइपलाइन
  • पेयजल
  • भागीरथपुरा कांड
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन