CG Top News : अमित शाह का बड़ा ऐलान- 10 साल में बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, सौरभ चंद्राकर पहुंचा रायपुर समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Nov 03, 2026, 21:20 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में आज विकास, राजनीति और अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। अमित शाह ने प्रदेश की तस्वीर बदलने का भरोसा जताया, वहीं महादेव सट्टा ऐप का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा। हाईकोर्ट के नए निर्देश, 16 अस्पतालों पर कार्रवाई और 161 करोड़ की साइबर ठगी भी चर्चा में रही।

अमीर धरती के साथ यहां के लोग भी होंगे अमीर, अमित शाह बोले, नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी

रायपुर : कभी नक्सलवाद और हिंसा के लिए पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ के लिए अब विकास और समृद्धि का नया दौर शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव के समापन समारोह में अगले दस वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदलने का भरोसा जताते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की धरती के साथ यहां के लोग भी समृद्ध और खुशहाल होंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल CBI कोर्ट में होगी पेशी; 6000 करोड़ के सट्टेबाजी नेटवर्क की खुलेगी परतें

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को लेकर जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए के कथित सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों को इस पूरे मामले में पैसों के लेनदेन और अवैध सट्टेबाजी से जुड़े कई पहलुओं की पड़ताल करनी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



ज्ञानू-जानू की शादी ने बढ़ाई अमित जोगी की मुश्किलें, पुलिस तक पहुंचा मामला, बीजेपी बोली माफी से काम नहीं चलेगा

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी के पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आए वीडियो के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बवाल मच गया है। कुछ दिन पहले कांव कांव करने वाले अमित जोगी ने अब सुहागरात कांड कर दिया। विवाद बढ़ा तो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया यह वीडियो डिलीट कर दिया गया और उन्होंने माफी भी मांग ली। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



अब 2 महीने के भीतर करना होगा जमानत याचिकाओं का निपटारा, हाईकोर्ट का नया नोटिफिकेशन जारी

रायपुर। जमानत के लिए अब लोगों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं के जल्द निपटारे के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, जमानत याचिकाओं पर पहली सुनवाई की तारीख से अधिकतम दो महीने के भीतर फैसला करने का प्रयास किया जाएगा। हाईकोर्ट के प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल ने यह अधिसूचना जारी की है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



शंकराचार्य और रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज बैन, राज्य के 16 अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों पर चला सरकारी डंडा

रायपुर। आयुष्मान योजना में मरीजों के इलाज के नाम पर गड़बड़ी करना प्रदेश के 16 अस्पतालों को भारी पड़ गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद इन अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। इनमें शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और सरकारी दफ्तरों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने नवंबर महीने में होने वाली स्थानीय छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब 9 नवंबर 2026 को मिलने वाला स्थानीय अवकाश 20 नवंबर 2026 को दिया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दो करोड़ को समझाया, फिर भी 161 करोड़ लुटाए, जागरुकता अभियान के बाद भी 10 महीने में साइबर ठगों ने लगाई चपत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधियों का जाल तेजी से फैल रहा है। मोबाइल फोन, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। चालू वर्ष में 22 अक्टूबर तक प्रदेश में साइबर ठगी की 33 हजार 948 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन मामलों में लोगों को कुल 161 करोड़ 7 हजार रूपए की चपत लगी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



शादी का वादा पूरा नहीं करना हर मामले में दुष्कर्म नहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला, आरोपी की रिहाई बरकरार

बिलासपुर। शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने से जुड़े एक मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं आता। इसके लिए यह साबित होना जरूरी है कि आरोपी ने शुरुआत से ही शादी करने का कोई इरादा नहीं रखा था यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • अमित शाह
  • छत्तीसगढ़ विकास
  • नवा रायपुर
  • सौरभ चंद्राकर
  • महादेव सट्टा ऐप
  • अमित जोगी
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • Saurabh Chandrakar
  • Mahadev Betting App
  • Amit Shah