अमीर धरती के साथ यहां के लोग भी होंगे अमीर, अमित शाह बोले, नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी

Arun Tiwari | Nov 03, 2026, 20:56 IST
Share
<br>नक्सलवाद से मुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ में विकास और समृद्धि का नया दौर: अमित शाह
नक्सलवाद से मुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ में विकास और समृद्धि का नया दौर: अमित शाह

रायपुर : कभी नक्सलवाद और हिंसा के लिए पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ के लिए अब विकास और समृद्धि का नया दौर शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव के समापन समारोह में अगले दस वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदलने का भरोसा जताते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की धरती के साथ यहां के लोग भी समृद्ध और खुशहाल होंगे।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारने का काम किया है। नक्सलवाद के अवरोध दूर होने के बाद अब बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में पर्यटन, उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएं खुलेंगी।

नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन एवं राज्य अलंकरण समारोह में शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बारे में एक समय कहा जाता था कि यहां की धरती अमीर है, लेकिन लोग गरीब हैं। आने वाले दस वर्षों में यह स्थिति बदलेगी। प्रदेश की खनिज संपदा, वन संसाधन, कृषि और प्राकृतिक सुंदरता का लाभ अब यहां के लोगों तक पहुंचना चाहिए।

अमित शाह का ग्वालियर दौरा टला: टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन दिवाली बाद, 2 हजार करोड़ का निवेश और 4500 रोजगार का लक्ष्य | Amit Shah's Gwalior visit postponed: Telecom Manufacturing Hub's foundation stone ceremony after Diwali, target of 2 thousand crore investment and 4500 jobs
अमित शाह का ग्वालियर दौरा एक बार फिर टला, 29 अक्टूबर को होना था टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन, अब दिवाली बाद आएंगे!
26 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर दौरा स्थगित हो गया है। साडा क्षेत्र में प्रस्तावित Telecom Manufacturing Zone का भूमिपूजन 29 अक्टूबर को होना था। मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी इसमें शामिल होना था। यह दूसरी बार है जब कार्यक्रम टला है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होने की संभावना है। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब में 4 हजार 500 प्रत्यक्ष रोजगार की घोषणा हुई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में शामिल होगा। शाह ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों के साहस और बस्तर की जनता के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिन जंगलों में महुआ, तेंदूपत्ता और लोकगीतों की पहचान होनी चाहिए थी

वहां बारूदी सुरंगों का जाल बिछा दिया गया था। बच्चों के हाथों में किताबों की जगह हथियार थमाने की कोशिश हुई और स्कूल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नक्सली हिंसा की भेंट चढ़ती रहीं। अब सुरक्षा और शांति का वातावरण बनने से इन इलाकों में विकास की गति तेज होगी।

बस्तर में पर्यटन और रोजगार का नया रास्ता

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, मां दंतेश्वरी और मां बम्लेश्वरी मंदिर जैसे स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर स्थापित किया जा सकता है।

बस्तर दशहरा, जनजातीय संस्कृति, लोकनृत्य और हस्तशिल्प भी प्रदेश की बड़ी ताकत हैं। पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और आदिवासी क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला और जनजातीय परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने की क्षमता है।

26 साल में बजट 30 गुना बढ़ा

शाह ने राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के आंकड़े भी सामने रखे। उनके मुताबिक, 26 वर्षों में प्रदेश का वार्षिक बजट करीब 30 गुना, प्रति व्यक्ति आय 17 गुना और सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगभग 25 गुना बढ़ा है। आईटीआई की संख्या दोगुनी, इंजीनियरिंग कॉलेज तीन गुना और पॉलिटेक्निक संस्थान छह गुना हुए हैं।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संख्या में भी लगभग छह गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने साक्षरता दर 55 प्रतिशत से बढ़कर करीब 80 प्रतिशत होने का दावा किया। शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की तारीफ करते हुए

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2023: 9 हेलीकॉप्टरों का एयर शो, अमित शाह और मनसुख मांडविया होंगे शामिल | Chhattisgarh Rajyotsav 2023: Air Show of 9 Helicopters, Amit Shah and Mansukh Mandaviya to Attend
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में दिखेगा 9 हेलीकॉप्टरों का एयर शो, अमित शाह और मनसुख मांडविया भी आएंगे
25 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार बेहद खास होने वाला है। नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर करतब दिखाएंगे। इसके लिए 2 नवंबर को एयर शो आयोजित किया जाएगा। सारंग टीम नौ स्वदेशी हेलीकॉप्टरों के साथ प्रदर्शन करेगी। राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के आने का भी कार्यक्रम है।

कहा कि मोदी की गारंटी के 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से जुड़े फैसलों, महतारी वंदन योजना और लघु वनोपज सहित कई क्षेत्रों में सरकार काम कर रही है।

महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.63 करोड़

राज्योत्सव के मंच से महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी की गई। इसके तहत 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के बैंक खातों में 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये अंतरित किए गए। इनमें ई-केवाईसी पूरी करा चुकीं 67 लाख 33 हजार 502 महिलाएं और नियद नेल्लानार कैंप क्षेत्रों की 6,908 महिला हितग्राही शामिल हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाते हैं।

नवा रायपुर में लगेंगे पांच लाख पीपल के पौधे

शाह ने नवा रायपुर को पीपल सिटी के रूप में विकसित करने की योजना का भी उल्लेख किया। इसके तहत पांच लाख पीपल के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विकसित भारत संकल्प पार्क में करीब 2,500 पीपल के पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण और हरित शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

ग्वालियर में नया टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन: अमित शाह और सीएम मोहन यादव करेंगे भूमिपूजन | New Telecom Manufacturing Zone in Gwalior: Amit Shah and CM Mohan Yadav to perform Bhoomi Pujan
एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन
04 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
ग्वालियर के साडा इलाके में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनने जा रहा है। इसके भूमिपूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर को मेला ग्राउंड में रखा गया है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंच सकते हैं। बड़े नेताओं के आने को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

साय बोले- नक्सलवाद की बाधा हटने से बस्तर को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय से छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर के विकास में सबसे बड़ी बाधा रहा है। अब शांति और सुरक्षा का माहौल बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, संचार, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता के योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के विजन के साथ काम कर रही है।

अमित शाह का भोपाल दौरा: पीएम मोदी से दो बार बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, अटकलों का बाजार गर्म | Amit Shah's Bhopal Visit: Two Talks with PM Modi, Press Conference Cancelled, Market Buzzing with Speculation
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
03 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे में कई कार्यक्रम तय थे। गोपालक सम्मेलन के बाद वे दोपहर करीब 2 बजे होटल ताज लौटे। इसके बाद करीब छह घंटे तक वे होटल में ही रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो बार बातचीत की जानकारी सामने आई। बातचीत के बाद उन्होंने कुछ जरूरी बिंदु नोट किए। इसके बाद अपने पीए को उन्हें टाइप कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के अनुरूप प्रदेश का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। उन्होंने महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास और श्री रामलला दर्शन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं।

समारोह में अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण सम्मान प्रदान किए। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी पर उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार जताया।
Tags:
  • अमित शाह
  • नक्सलवाद मुक्ति
  • राज्योत्सव समापन
  • बस्तर पर्यटन
  • पीपल सिटी
  • नवा रायपुर
  • महतारी वंदन
  • Amit Shah Chhattisgarh speech
  • Bastar tourism
छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
चपरासी कराएंगे 1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क में एडमिशन! क्यों खाली पड़ी संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क की सीटें?

By Atul Dwivedi

चपरासी कराएंगे 1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क में एडमिशन! क्यों खाली पड़ी संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क की सीटें?
बच्चों का पेट भरने वाले रसोइयों की जेब खाली, जयपुर में 13 महीने, उदयपुर में 7 महीने से मानदेय अटकने का दावा

By Raghvendra Singh Rathore

बच्चों का पेट भरने वाले रसोइयों की जेब खाली, जयपुर में 13 महीने, उदयपुर में 7 महीने से मानदेय अटकने का दावा
MP में क्यों सीएम हाउस घेरने निकले थे ओबीसी वाले? जिस योजना पर फूटा गुस्सा वो क्या है? दूसरी योजनाओं का क्या हाल?

By Atul Dwivedi

MP में क्यों सीएम हाउस घेरने निकले थे ओबीसी वाले? जिस योजना पर फूटा गुस्सा वो क्या है? दूसरी योजनाओं का क्या हाल?
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की सुप्रीम लड़ाई में OBC महासभा भी मैदान में, 3 SLP और 10 कैविएट से बढ़ी कानूनी हलचल

By Neel Tiwari

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की सुप्रीम लड़ाई में OBC महासभा भी मैदान में, 3 SLP और 10 कैविएट से बढ़ी कानूनी हलचल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में छाया अनोखा रोबोट: बिना इंटरनेट के करता है काम, घर से लेकर होटल तक आ सकता है काम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में छाया अनोखा रोबोट: बिना इंटरनेट के करता है काम, घर से लेकर होटल तक आ सकता है काम
एमपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार हरदीप पुरी के नामांकन के खिलाफ आपत्तियां खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे

By Amresh Kushwaha

एमपी राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार हरदीप पुरी के नामांकन के खिलाफ आपत्तियां खारिज, कांग्रेस बोली- कोर्ट जाएंगे