CG Top News : सौरभ के बाद रवि उप्पल गिरफ्तार, अमित जोगी की पुलिस को तलाश; युवती की मौत से मचा बवाल, चुनावी खर्च के आंकड़े चौंकाएंगे
सौरभ के बाद अब रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, महादेव सट्टा ऐप के दूसरे मास्टरमाइंड पर शिकंजा
रायपुर: छत्तीसगढ़ से शुरू होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैले महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के साम्राज्य पर अब शिकंजा कसता नजर आ रहा है। इस मामले में जांच एजेंसियों को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है। ओमान से महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को भारत लाने के बाद अब उसके सहयोगी और ऐप के सह-संस्थापक रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सौरभ चंद्राकर से 8 दिन होगी पूछताछ, CBI को मिली रिमांड, 12 नवंबर को कोर्ट में फिर पेशी
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने उसे 8 दिन की CBI रिमांड पर सौंप दिया है। CBI ने अदालत से 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 8 दिन की ही अनुमति दी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इधर पुलिस काट रही चक्कर, उधर सूरत में गुजराती थाली का स्वाद ले रहे अमित जोगी! पार्टी बोली- 9 को थाने में देंगे हाजिरी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी एक बार फिर राजनीतिक विवादों के बीच सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए कथित आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती है। इसी बीच गुजरात के सूरत से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वे गुजराती भोजन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पूर्व बीजेपी विधायक के शोरूम में मिली युवती की लाश, परिजन बोले- रेप कर मार डाला, शॉप में तोड़फोड़
भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना से जुड़े कपड़ा शोरूम में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव शोरूम के अंदर फांसी के फंदे पर मिला था। गले में चुन्नी का फंदा था। हालांकि, परिजन इसे आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। परिवार का आरोप है कि युवती के शरीर पर कई जगह चोट और नोचने के निशान थे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल
RAIPUR. देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की बहस एक बार फिर तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'वन नेशन, वन इलेक्शन' के फायदे और चुनौतियों पर चर्चा हो रही है। इस व्यवस्था के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क चुनावी खर्च में कमी को बताया जा रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पेंशनर्स के लिए काम की खबर: सिर्फ इतने रुपए में घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों में लाइन लगाने से मुक्ति!
छत्तीसगढ़ के पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब बुजुर्गों को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के उद्देश्य से बैंकों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की ओर से दल्लीराजहरा उप डाकघर में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जमीन पर कब्जे करने से नहीं मिलता कानूनी अधिकार, BSP की जमीन पर सालों से दुकान चलाने वालों की सभी याचिकाएं खारिज
किसी सरकारी या सार्वजनिक जमीन पर सालों तक कब्जा करके दुकान चलाने से उस जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिल जाता। भले ही वहां पक्का निर्माण करा लिया गया हो। बिजली बिल, किराया और दूसरे शुल्क भी नियमित रूप से जमा किए जा रहे हों, तब भी कब्जे को कानूनी अधिकार नहीं माना जा सकता। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सौरभ चंद्राकर की वापसी पर सियासी दंगल, कांग्रेस ने कहा हमने कराई 72 FIR, बीजेपी बोली पंच साल फला फूला क्यों सट्टा
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर घमासान मच गया है। सौरभ की वापसी को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस जहां इसका श्रेय पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की कार्रवाई को दे रही है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।