CG Vacancy 2024 : पिछले साल निकली भर्तियां अटकीं, स्ट्रेस और डिप्रेशन में अभ्यर्थी
Deeksha Nandini Mehra | Jul 03, 2024, 14:21 IST
CG Vacancy 2024
9 महीने पहले यानी 2023 में भर्तियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इनमें 16 लाख से ज्यादा आवेदन भरे गए हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा की डेट का कोई अता-पता नहीं ...।
Chhattisgarh Vacancy 2024 : छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभाग द्वारा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें लगभग 9 महीने पहले आठ भर्तियों को लेकर विज्ञापन जारी किया था, लेकिन अब तक परीक्षा की कोई डेट जारी नहीं की गई है। भर्ती परीक्षाओं की लेटलतीफी, नई वैकेंसी न आने से युवा परेशान हैं। ऐसे में कई युवा स्ट्रेस और डिप्रेशन का शिकार भी बन रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक, उच्च शिक्षा प्रयोगशाला टेक्नीशियन, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन, उच्च शिक्षा विभाग प्रयोगशाला परिचायक, अपेक्स बैंक समेत 8 भर्तियों के लिए 9 महीने पहले विज्ञापन आए थे। इसमें 16 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। अब उन्हें परीक्षा की तारीख का इंतजार है। इसी तरह सिविल जज-2023, परिवहन उप निरीक्षक समेत अन्य परीक्षाएं सालभर में पूरी नहीं हुई हैं। परीक्षा में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पिछले साल विधानसभा चुनाव की वजह से भर्ती परीक्षाओं की डेट का नोटिफिकेशन नहीं आ पाया था। पिछले साल विधानसभा चुनाव 2023 और फिर लोकसभा चुनाव 2024 के चलते इन भर्तियों की परीक्षा नहीं हो सकी। ऐसे में लगभग 8 विभागों की भर्तियां अटकी हुई हैं। चुनाव के रिजल्ट के बाद अभी तक इन भर्ती सम्बंधित कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
परीक्षा में देरी को लेकर उठ रहे सवाल
चुनावों की वजह से हुई थी देरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman