छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट भर्ती प्रक्रिया शुरू

Harrison Masih | Published:
Share
cg-vyapam-chemist-recruitment-2025 the sootr
cg-vyapam-chemist-recruitment-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि और चयन प्रक्रिया की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ...

CG Vyapam chemist recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और कुल 12 पदों के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को सैलरी योग्यता के अनुसार ₹28,700 से ₹91,300 तक मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: 1022 पदों पर होने वाली है भर्ती,7 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,जल्दी कर लें तैयारी

शिक्षा योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

1 जनवरी 2025 के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला: 10,000 पदों पर नौकरियां देंगी 114 कंपनियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 29.09.2025 (सोमवार)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22.10.2025 (बुधवार) शाम 5:00 बजे तक
  • त्रुटि सुधार की तिथि: 23.10.2025 से 25.10.2025 शाम 5:00 बजे तक
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 21.12.2025 (रविवार)
  • परीक्षा का समय: सुबह 11:00 से 1:15 बजे तक
व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि: 15.12.2025 (सोमवार)

परीक्षा केन्द्र: 05 संभागीय मुख्यालयों में

cg job news
cg job news


ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

CG व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025: 5 मुख्य बातें

  1. पदों की संख्या और विभाग – छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कुल 12 केमिस्ट पदों के लिए भर्ती निकली है।
  2. योग्यता – इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय सेB.Sc. की डिग्री होना अनिवार्य है।
  3. सैलरी – चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार ₹28,700 से ₹91,300 तक सैलरी मिलेगी।
  4. आयु सीमा – 1 जनवरी 2025 के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  5. ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा तिथि – आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हुई और अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025 है। परीक्षा संभावित रूप से 21 दिसंबर 2025 को होगी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती की तैयारी: फिजिकल ट्रेनिंग के लिए 5 अक्टूबर से शुरू होआ फ्री कैंप

परीक्षा शुल्क और नियम

उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों का परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में लौटाई जाएगी, जिससे उम्मीदवार ने भुगतान किया था।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ व्यापम
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
  • CG VYAPAM
  • CG job news
  • CG Vyapam chemist recruitment
  • CG व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर