छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, सालभर में होंगी 35 बड़ी परीक्षाएं

Harrison Masih | Oct 16, 2025, 11:52 IST
Share
cg-vyapam-exam-calendar-2026-exam-schedule-released the sootr
cg-vyapam-exam-calendar-2026-exam-schedule-released the sootr

छत्तीसगढ़ व्यापम ने 2026 का नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। व्यापम कुल बड़ी परीक्षाएं कराने जा रहा है, जिनमें भर्ती और प्रवेश दोनों शामिल हैं। देखिए पूरी लिस्ट और जानिए किन पदों पर खुले हैं नौकरी के अवसर।

CG Vyapam 2026 Exam Calendar: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए अपना नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। यह व्यापम का तीसरा कैलेंडर है। इससे पहले जारी दूसरे कैलेंडर में मार्च 2026 तक होने वाली परीक्षाओं की जानकारी दी गई थी, जबकि इस बार के कैलेंडर में अप्रैल से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... CG व्यापम ने जल संसाधन विभाग में शुरू की भर्ती प्रक्रिया,फटाफट करें आवेदन...

कुल 35 परीक्षाएं होंगी

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में कुल 35 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। मार्च तक 7 परीक्षाएं होंगी। अप्रैल से दिसंबर के बीच 28 परीक्षाएं आयोजित होंगी। इनमें से 10 भर्ती परीक्षाएं विभिन्न कोर्सेस के लिए, जबकि 18 परीक्षाएं सरकारी विभागों में नियुक्तियों के लिए होंगी।

तीन तिथियां रखी गईं आरक्षित

CG व्यापम एग्जाम कैलेंडर में तीन तिथियां नई भर्तियों के लिए आरक्षित रखी हैं। यदि किसी विभाग की ओर से नई भर्ती की मांग आती है, तो व्यापम उन्हीं आरक्षित तिथियों में परीक्षा आयोजित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल कॉलेज भर्ती प्रक्रिया निरस्त... अब व्यापम के जरिए की जाएगी नियुक्ति

आरक्षित तिथियां ये हैं- 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 29 नवंबर 2026

इसके अलावा, व्यापम ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और अन्य जरूरी जानकारी समय से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।



अप्रैल से दिसंबर 2026 तक की मुख्य परीक्षाएं-

तारीखपरीक्षा का नाम
12 अप्रैलफार्मासिस्ट ग्रेड-2 (स्वास्थ्य सेवा)
19 अप्रैलपरिवहन आरक्षक
26 अप्रैलउप निरीक्षक (मंडी बोर्ड)
7 मईपीपीटी, प्री एमसीए
14 मईपीईटी, एमएससी नर्सिंग
21 मईपीपीएचटी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग
4 जूनप्री डीएलएड
11 जूनप्री बीएड, प्री बीएससी नर्सिंग
21 जूनपीएटी, पीवीपीटी
28 जूनडाटा एंट्री ऑपरेटर (उच्च न्यायालय)
5 जुलाईउप अंकेक्षक (सहकारिता विभाग)
12 जुलाईसहायक उप निरीक्षक (गृह पुलिस)
19 जुलाईफायरमेन (नगर सेना)
26 जुलाईप्रयोगशाला परिचारक (पर्यावरण संरक्षण मंडल)
2 अगस्तअनुरेखक (जल संसाधन विभाग)
30 अगस्तओटी टेक्नीशियन (स्वास्थ्य सेवा)
6 सितंबरसहायक ग्रेड-3 (विधिक सेवा प्राधिकरण)
20 सितंबरलैब असिस्टेंट एवं नमूना (लोक स्वास्थ्य विभाग)
27 सितंबरसहायक ग्रेड-3 (नगर विकास प्राधिकरण)
4 अक्टूबरराज्य पात्रता परीक्षा (SET)
22 नवंबरस्टोर कीपर (नगर सेना)
6 दिसंबरसहायक ग्रेड-3 (मुख्य वन संरक्षक कार्यालय)
13 दिसंबरस्टेनोग्राफर (संयुक्त भर्ती परीक्षा)
20 दिसंबरसहायक ग्रेड-3 (संयुक्त भर्ती परीक्षा)
ये खबर भी पढ़ें... CG व्यापम ने जूनियर रीडर,कापी होल्डर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती,12वीं पास भी करें आवेदन

ये खबर भी पढ़ें... CG Vyapam Constable Result 2025 आउट, फाइनल आंसर-की भी जारी, ऐसे करें चेक

महत्वपूर्ण बातें

  • व्यापम ने 2026 के लिए कुल 35 परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल तय किया है।
  • तीन आरक्षित तिथियों में नई भर्ती परीक्षाएं कराई जा सकेंगी।
  • हर परीक्षा से पहले आवेदन और एडमिट कार्ड की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
  • अधिकांश परीक्षाएं भर्ती और शिक्षा पाठ्यक्रम प्रवेश के लिए हैं।
  • व्यापम का उद्देश्य है कि सभी परीक्षाएं तय समय पर संपन्न कराई जाएं।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ व्यापम
  • cg vyapam
  • CG व्यापम
  • CG व्यापम एग्जाम कैलेंडर
  • CG Vyapam 2026 Exam Calendar
मध्य प्रदेश में दो बड़े चिंतन शिविरों की तैयारी, 3,378 करोड़ की विकास योजनाएं मंजूर, किसानों और कुम्हारों के लिए भी पहल

By Sourabh Bhatnagar

मध्य प्रदेश में दो बड़े चिंतन शिविरों की तैयारी, 3,378 करोड़ की विकास योजनाएं मंजूर, किसानों और कुम्हारों के लिए भी पहल
आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा

By Jageshwar Prasad

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल में वापस लौटना होगा
जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर से दुबई के लिए नई फ्लाइट शुरू, सप्ताह में 3 दिन मिलेगी हवाई सेवा; यात्रियों को मिलेंगे 3 विकल्प
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की कंपनियों का यह नेटवर्क, इन्हीं से खड़ी की 68 करोड़ की संपत्तियां

By Sanjay Gupta

पुलिस ड्राइवर फिरोज खान की कंपनियों का यह नेटवर्क, इन्हीं से खड़ी की 68 करोड़ की संपत्तियां
छत्तीसगढ़ में पर्यटन से समृद्धि का रोडमैप तय, 500 करोड़ का मिशन; साय सरकार का रोजगार और निवेश पर जोर

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में पर्यटन से समृद्धि का रोडमैप तय, 500 करोड़ का मिशन; साय सरकार का रोजगार और निवेश पर जोर
एमपी बीजेपी का नया दांव: केंद्र से समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे सांसद, अटके कामों पर रखेंगे नजर

By Arohi Raj

एमपी बीजेपी का नया दांव: केंद्र से समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे सांसद, अटके कामों पर रखेंगे नजर
अफसरों-नेताओं की पसंदीदा वादी में सड़कों की तैयारी! केरवा-कलियासोत के जंगलों पर मंडराया खतरा

By Aman Vaishnav

अफसरों-नेताओं की पसंदीदा वादी में सड़कों की तैयारी! केरवा-कलियासोत के जंगलों पर मंडराया खतरा