छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : व्यापम ने जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Harrison Masih | Sept 09, 2025, 12:44 IST
Share
cg-vyapam-police-constable-exam-2025-admit-card the sootr
cg-vyapam-police-constable-exam-2025-admit-card the sootr

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने पुलिस आरक्षक भर्ती (PHQC25) की लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। क्या आप जानते हैं, परीक्षा सेंटर पर अभ्यर्थियों को किन सख्त नियमों का सामना करना पड़ सकता है?

CG constable recruitment exam:छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) रायपुर ने जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग भर्ती (PHQC25) की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को आयोजित होगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ वाटर रिसोर्सेज सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी,देखें अपना स्कोर

परीक्षा का समय और अंक प्रणाली

  • परीक्षा समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक (कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट)।
  • कुल अंक: 100 अंक, इस परीक्षा में माइनस मार्किंग नहीं होगी।
प्रवेश केंद्र पर फोटोयुक्त एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अनिवार्य होगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती में लिखित परीक्षा 14 सितम्बर को,ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

परीक्षा केंद्र

परीक्षा छत्तीसगढ़ के 5 संभागीय मुख्यालयों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में होगी। भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ था। प्रथम चरण की दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में आयोजित की गई थी, जिसमें दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल थी।

जरूरी निर्देश

  • अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा समय से 2 घंटे पहले पहुंचे।
  • प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, इयरफोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्ची, बैग, बेल्ट, टोपी आदि लाने पर प्रतिबंध है।
  • परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन का उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के आधा घंटा पहले प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा: व्यापम ने घोषित की लिखित परीक्षा की डेट,रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अपडेट – 5 मुख्य बिंदु


  1. एडमिट कार्ड जारी: व्यापम ने छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इसे vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
  2. परीक्षा की तिथि और समय: लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी।
  3. परीक्षा केंद्र: परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर मुख्यालय स्थित केंद्रों में आयोजित होगी।
  4. परीक्षा विवरण: कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी, जिसमें माइनस मार्किंग नहीं है। अभ्यर्थियों को फोटोयुक्त एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
  5. जरूरी निर्देश: परीक्षा केंद्र में प्रवेश समय से 2 घंटे पहले पहुंचे। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्ची आदि ले जाना वर्जित है। बिना फोटोयुक्त पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: वन विभाग में भर्ती का सुनहरा मौका, 18 सितंबर तक करें आवेदन

सिर्फ ये सामान ले जाएं परीक्षा कक्ष में

  • प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड)
  • काला या नीला बाल प्वाइंट पेन
  • फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / आधार कार्ड आदि की मूल प्रति)
Note: बिना फोटोयुक्त पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि और समय क्या है?
    लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगी।
  2. पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Tags:
  • CG व्यापम
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
  • छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती
  • छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • CG constable recruitment exam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच