CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन होगी भारी बारिश,24 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Harrison Masih | Jul 24, 2025, 08:45 IST
CG Weather Update yellow alert issued 24 districts the sootr
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर में ऑरेंज और 24 जिलों में यलो अलर्ट। वज्रपात और जलभराव की आशंका, सतर्क रहने की अपील।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के कारण आगामी चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 24 से 26 जुलाई के बीच दक्षिण, मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... MP Weather Update: मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जो 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता को और बढ़ा सकता है।
वर्तमान में मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, वाराणसी, जमशेदपुर और दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके कारण प्रदेश में व्यापक वर्षा के हालात बन रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अलर्ट को गंभीरता से लें, खुले क्षेत्रों और पेड़ों के नीचे न रहें, और बिजली गिरने से बचने के लिए सावधानी बरतें। साथ ही, निचले इलाकों में जलभराव से बचने के लिए पूर्व तैयारी रखें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
cg Weather News | छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | cg monsoon | छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें... MP Weather Update: मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय
मानसून द्रोणिका बनी बारिश की मुख्य वजह
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
24 से 26 जुलाई: इन जिलों के लिए अलर्ट
- 24 जुलाई: दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और भारी वर्षा की आशंका।
- 25 और 26 जुलाई: मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान, साथ ही वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।
बस्तर संभाग में ऑरेंज अलर्ट , 24 जिलों में यलो अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा
- यलो अलर्ट: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत 24 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- लोगों से अपील: सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
बिजली गिरने से जानें गईं, कई घरों में घुसा पानी
सरगुजा में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है बिलासपुर में रातभर की बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया, वहीं रायपुर में भी बूंदाबांदी का दौर देर रात से जारी है।
मौसम का हाल और वर्षा आंकड़े
- अधिकतम तापमान: बिलासपुर – 34.1°C
- न्यूनतम तापमान: दुर्ग – 21.6°C
प्रमुख वर्षा (सेमी में):
- उसूर: 10 | भैरमगढ़: 9 | सुकमा: 7
- कुसमी, दुर्गकोंदल, जगदलपुर: 6
- बीजापुर, गीदम, पाटन, गंडई, जगरगुंडा: 5
- रायपुर, बस्तर, भानुप्रतापपुर, बलरामपुर आदि में 1-4 सेमी
|
रायपुर का मौसम पूर्वानुमान
- 24 जुलाई को आकाश में बदल छाए रहेंगे
- एक-दो बार बारिश की संभावना
- अधिकतम तापमान: 32°C
- न्यूनतम तापमान: 25°C
विभाग की अपील
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
cg Weather News | छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | cg monsoon | छत्तीसगढ़ भारी बारिश अलर्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari