CG Weather Update : गर्मी से अब तक 6 लोगों की मौत ,आज भी चलेगी लू, तीन दिन बाद गिरेगा तापमान
Deeksha Nandini Mehra | Jun 01, 2024, 07:57 IST
Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ में तेज लू की चपेट में आने से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बिलासपुर के 3, जांजगीर-चांपा का एक और राजधानी रायपुर के 2 लोग शामिल हैं।
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। इसी बीच भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से अब तक प्रदेश में 6 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज यानी 1 जून को भी तेज लू चलने की बात कही है। साथ ही आगामी तीन दिन के बाद तामपान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन तीन दिन के बाद 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं प्रदेश के एक- दो स्थानों पर गरज चमक के वज्रपात और अंधड़ चलने की आशंका है। इसके साथ ही बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी देखी जा सकती है।
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में 46.4 डिग्री पारा रहा। वहीं दंतेवाड़ा में शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों हीटवेव का असर शाम ढलने के बाद भी दिखाई दे रहा। इस दौरान बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। इससे पहले प्रदेश में तीन लोग लू की चपेट में आने से अपना दम तोड़ चुके है।
ये खबर भी पढ़िए ...CG Weather : छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी, अब तक तीन लोगों की मौत, आज तापमान में होगा बदलाव
भीषण गर्मी में रोड लाइंस में काम करने वाले मजदूर को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दूसरी घटना में गोबर थाप रही महिला बेहोश होकर गिर गई, और उसकी मौत हो गई। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
जांजगीर-चांपा में गर्मी के चलते एक भिखारी की मौत हो गई। वह नैला स्टेशन के पास रहकर भीख मांगता था। बताया जा रहा है कि वह अचानक धूप में चक्कर खाकर गिर पड़ा।उसके साथ रहने वाले अन्य लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ में गर्मी से 6 लोगों की मौत | Chhattisgarh Heat Wave Alert

रायपुर-बिलासपुर तपा, दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश
प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में 46.4 डिग्री पारा रहा। वहीं दंतेवाड़ा में शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
गर्मी से अब तक 6 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ में इन दिनों हीटवेव का असर शाम ढलने के बाद भी दिखाई दे रहा। इस दौरान बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। इससे पहले प्रदेश में तीन लोग लू की चपेट में आने से अपना दम तोड़ चुके है।
ये खबर भी पढ़िए ...CG Weather : छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी, अब तक तीन लोगों की मौत, आज तापमान में होगा बदलाव
बिलासपुर में 2 लोगों की मौत
भीषण गर्मी में रोड लाइंस में काम करने वाले मजदूर को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दूसरी घटना में गोबर थाप रही महिला बेहोश होकर गिर गई, और उसकी मौत हो गई। दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
जांजगीर- चांपा में एक की मौत
जांजगीर-चांपा में गर्मी के चलते एक भिखारी की मौत हो गई। वह नैला स्टेशन के पास रहकर भीख मांगता था। बताया जा रहा है कि वह अचानक धूप में चक्कर खाकर गिर पड़ा।उसके साथ रहने वाले अन्य लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ में गर्मी से 6 लोगों की मौत | Chhattisgarh Heat Wave Alert
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava