CGPSC ने 246 पदों पर निकाली भर्तियां, इस बार DSP की भी वैकेंसी

Kanak Durga Jha | Dec 10, 2024, 13:30 IST
CGPSC has released recruitment for 246 posts
CGPSC Vacancy 2024-25 : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। कुछ दिन पहले आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस बार 246 पदों के लिए भर्ती होगी।

CGPSC Vacancy 2024-25 : छत्तीसगढ़राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। कुछ दिन पहले आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस बार 246 पदों के लिए भर्ती होगी। पिछली बार भी पदों की संख्या दो सौ से अधिक थी। इस भर्ती को लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से पिछले पुलिस सूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होगी। जबकि मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।



बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी



इन पदों पर होगी भर्ती

इस बार अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग), सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है।



रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार



इस बार डीएसपी के लिए 21 पोस्ट

राज्य सेवा परीक्षा में इस बार सबसे अधिक 90 पद आबकारी उप निरीक्षक के लिए है। इसमें डिप्टी कलेक्टर के 7 पद हैं। इसी तरह डीएसपी के लिए 21 पद है। पिछली बार डीएससी का पद नहीं था। पिछली बार की तरह ही इस बार भी मुख्य परीक्षा में सात पेपर होंगे। इसके पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया था।



पैरामिलेट्री आर्मी के घेरे में बस्तर, जवानों के साथ रात बिताएंगे शाह



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 है।
  2. इस बार CGPSC राज्य सेवा परीक्षा में किन-किन पदों पर भर्ती होगी?
    इस बार अलग-अलग पदों पर भर्ती होगी, जिनमें डिप्टी कलेक्टर, उप पुलिस अधीक्षक (DSP), छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, समाज कल्याण विभाग), मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत), बाल विकास परियोजना अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक आदि पद शामिल हैं।
  3. राज्य सेवा परीक्षा 2024 के प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तिथियां क्या हैं?
    राज्य सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा जून 2024 में आयोजित की जाएगी।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी



Tags:
  • CGPSC
  • Chhattisgarh Government Job Vacancy
  • Chhattisgarh Government Job Recruitment
  • CGPSC Job Recruitment
  • CGPSC Vacancy In Police Department
  • CGPSC Vacancy
  • CGPSC 2024 Notification
  • cgpsc 2024