पैरामिलेट्री आर्मी के घेरे में बस्तर, जवानों के साथ रात बिताएंगे शाह
Kanak Durga Jha | Published:
Bastar surrounded paramilitary soldiers Shah spend time with soldiers
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं बस्तर में हाई अलर्ट है। शाह के दौरे से पहले नक्सली भी अपनी मौजूदगी महसूस करा रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं बस्तर में हाई अलर्ट है। शाह के दौरे से पहले नक्सली भी अपनी मौजूदगी महसूस करा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से नक्सली बस्तर में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। यह बौखलाहट नक्सलियों में अमित शाह के बस्तर आने से है। बता दें कि अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर सिर्फ जवानों के लिए आ रहे हैं।
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
प्रदेश दौरे के दौरान शाह किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके साथ ही वह नेताओं की भी कोई राजनीतिक बैठक नहीं लेंगे। शाह एक रात जवानों के साथ बस्तर में ही रुकेंगे। इस दौरान वह एक रात जवानों के कैंप में बिताएंगे। इसके लिए बस्तर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शाह के रुकने के लिए बस्तर में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है।
पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी
विशेष विमान से दिल्ली से जगदलपुर पहुंचने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कई लेयरों में सुरक्षा मुहैया करवाए जाने की तैयारी भी की जा रही है। इसके तहत पैरामिलेट्री व स्थानीय पुलिस के जवानों को बाहरी लेयरों में सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी, वहीं शाह के सबसे करीब की परत में उनकी अपनी जेड-प्लस सुरक्षा रहेगी, जो उन्हें घेरकर चलती रहेगी। इस पूरी सुरक्षा व्यवस्था में सैकड़ों जवानों को तैनात किए जाने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को बस्तर आएंगे। शाह की सुरक्षा के लिए सबसे बाहरी लेयर में पैरामिलेट्री के जवानों को तैनात किया जाएगा। पैरामिलेट्री के जवान पूरे बस्तर सहित रात ठहरने वाले संभावित कैंप को कॉर्डन कर मुस्तैद रहेंगे। शाह के दौरे के दौरान पूरा शहर पैरामिलेट्री जवानों की घेराबंदी में होगा। एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर भी हर किसी को आने-जाने से पहले पैरामिलेट्री बलों के जवानों से होकर गुजरना पड़ेगा।
इस स्कूल के टीचर करते हैं इश्क़-मोहब्बत की बातें... करते हैं ऐसे सवाल
बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी
किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल
पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी
जगदलपुर पहुंचते ही कई लेयरों में मिलेगी सुरक्षा
पैरामिलेट्री जवानों के घेरे में रहेगा पूरा शहर
इस स्कूल के टीचर करते हैं इश्क़-मोहब्बत की बातें... करते हैं ऐसे सवाल
FAQ
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा किस उद्देश्य से हो रहा है और वह किन गतिविधियों में हिस्सा लेंगे?
अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा मुख्य रूप से जवानों के लिए है। वह किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे और नेताओं के साथ कोई राजनीतिक बैठक भी नहीं करेंगे। दौरे के दौरान वह बस्तर में जवानों के कैंप में एक रात बिताएंगे। - अमित शाह की सुरक्षा के लिए बस्तर में किस प्रकार की व्यवस्था की गई है?
अमित शाह की सुरक्षा के लिए बस्तर में कई लेयरों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सबसे बाहरी लेयर में पैरामिलेट्री जवान तैनात होंगे, जबकि शाह के करीब जेड-प्लस सुरक्षा परत होगी। पूरे शहर और संभावित ठहरने वाले कैंप को पैरामिलेट्री बलों द्वारा घेराबंदी में रखा जाएगा, और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी जांच की जाएगी। - बस्तर में नक्सली गतिविधियों की क्या स्थिति है, और इसका अमित शाह के दौरे से क्या संबंध है?
अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए उत्पात मचा रहे हैं। यह नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाता है, जो शाह के दौरे से जुड़ी है। इसी कारण से बस्तर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari