सीजीपीएससी मेंस परीक्षा: फेस स्कैनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री, पहली बार नया सिस्टम
Harrison Masih | Jun 04, 2026, 12:40 IST
cgpsc-main-exam-2026-face-scanning-entry
CGPSC की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में पहली बार फेस स्कैनिंग सिस्टम लागू किया गया है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का चेहरा स्कैन कर एडमिट कार्ड की फोटो से मिलान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में पहली बार फेस स्कैनिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों का चेहरा स्कैन किया जाएगा और उसे एडमिट कार्ड में दर्ज फोटो से मिलान किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लिया गया है।
CGPSC ने यह व्यवस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा प्रक्रिया की तर्ज पर लागू की है। आयोग का मानना है कि फेस ऑथेंटिकेशन से फर्जी अभ्यर्थियों की संभावना खत्म होगी और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित होगी।
परीक्षा केंद्रों पर विशेष उपकरणों के माध्यम से उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी। चेहरा स्कैन होने के बाद उसका मिलान एडमिट कार्ड पर मौजूद फोटो से किया जाएगा। मिलान सफल होने पर ही परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा।
राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून को किया जाएगा। रायपुर जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं-
जेआर दानी स्कूल
शहीद संजय यादव स्कूल
स्वामी आत्मानंद स्कूल, लालपुर
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
रायपुर जिले में कुल 1099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बुधवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर निम्न सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं-
ठंडे पेयजल की व्यवस्था
ओआरएस उपलब्ध कराना
कूलर की व्यवस्था
निर्बाध बिजली आपूर्ति
साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं
सभी पर्यवेक्षकों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
सहायक नोडल अधिकारी एवं रोजगार अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे।
पहली पाली के लिए सुबह 8:45 बजे गेट बंद होगा।
दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि फेस स्कैनिंग और अन्य सत्यापन प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।
सीजीपीएससी मेंस परीक्षा का टाइम टेबल बदला, अब इस दिन से होंगी परीक्षाएं
CGPSC 2026 : मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 6 जून से एग्जाम
CGPSC Mains Exam पर संकट! इंटरव्यू और पोस्टिंग रोकने की मांग, हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस
चुनावी साल में CGPSC की बंपर परीक्षाएं, PSC का चुनावी कनेक्शन ढाई साल में सिर्फ 1950 पदों पर भर्ती !
यूपीएससी की तर्ज पर सिस्टम लागू
परीक्षा केंद्रों पर विशेष उपकरणों के माध्यम से उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी। चेहरा स्कैन होने के बाद उसका मिलान एडमिट कार्ड पर मौजूद फोटो से किया जाएगा। मिलान सफल होने पर ही परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश मिलेगा।
6 से 9 जून तक होगी मुख्य परीक्षा
जेआर दानी स्कूल
शहीद संजय यादव स्कूल
स्वामी आत्मानंद स्कूल, लालपुर
परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
CGPSC Main Exam 2026
परीक्षा का समय
दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
रायपुर जिले में कुल 1099 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
कलेक्टर ने दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम
ठंडे पेयजल की व्यवस्था
ओआरएस उपलब्ध कराना
कूलर की व्यवस्था
निर्बाध बिजली आपूर्ति
साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं
सभी पर्यवेक्षकों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
परीक्षा शुरू होने से पहले बंद हो जाएंगे गेट
पहली पाली के लिए सुबह 8:45 बजे गेट बंद होगा।
दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि फेस स्कैनिंग और अन्य सत्यापन प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जा सकें।
FAQ
- CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 में नया नियम क्या है?
CGPSC ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली बार फेस स्कैनिंग सिस्टम लागू किया है। इसके तहत अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान एडमिट कार्ड में लगी फोटो से किया जाएगा, जिससे फर्जी उम्मीदवारों की एंट्री रोकी जा सके। - फेस स्कैनिंग क्या होती है और यह कैसे काम करती है?
फेस स्कैनिंग (Face Scanning) एक डिजिटल पहचान सत्यापन प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति के चेहरे की तस्वीर को स्कैन कर उसके चेहरे की विशेषताओं (Facial Features) का मिलान पहले से उपलब्ध फोटो से किया जाता है। CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 में अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान एडमिट कार्ड में लगी फोटो से किया जाएगा। मिलान सही पाए जाने पर ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इससे फर्जी अभ्यर्थियों पर रोक लगाने और परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। - CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 कितनी पालियों में आयोजित होगी?
मुख्य परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
CGPSC 2026 : मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 6 जून से एग्जाम
CGPSC Mains Exam पर संकट! इंटरव्यू और पोस्टिंग रोकने की मांग, हाईकोर्ट ने थमाया नोटिस
चुनावी साल में CGPSC की बंपर परीक्षाएं, PSC का चुनावी कनेक्शन ढाई साल में सिर्फ 1950 पदों पर भर्ती !
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari