CGPSC घोटाले में CBI ने सोनवानी, गोयल के खिलाफ 2000 पेज में सौंपे सबूत

Marut raj | Jan 16, 2025, 16:02 IST
CGPSC scam CBI challan update the sootr
CGPSC scam CBI challan : चालान में छत्तीसगढ़ PSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर एसके गोयल और उनके परिवार के सदस्यों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

CGPSC scam CBI challan : CGPSC घोटाला केस में CBI ने चालान पेश कर दिया है। CBI की विशेष कोर्ट में PSC के चेयरमैन रहे टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर एसके गोयल के खिलाफ 2000 पेज का चालान पेश किया गया है। इसमें घोटाले से जुड़े सबूत और आरोपों के संबंध में डिटेल दी गई है।



2 करोड़ हर महीने कमीशन लेते थे लखमा, 2 साल में 2161 करोड़ का शराब घोटाला



बोर्ड के स्टूडेंट्स को अब ऐसे मिलेगा बोनस मार्क्स.... जानिए ये स्कीम



इनके खिलाफ पेश किया गया चालान

जानकारी के अनुसार चालान में CGPSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर एसके गोयल और उनके परिवार के सदस्यों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी, एसके गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार पर भी चालान में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर के खिलाफ भी चालान पेश किया गया है।



नक्सलियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया, बीजापुर में IED ब्लास्ट



इस मामले में CBI ने आरोप लगाया है कि इन सभी आरोपियों ने मिलकर सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में धांधली की और चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया। परीक्षा में हेरफेर करने के लिए बड़ी धनराशि का लेन-देन किया गया था। CBI की ओर से पेश किए गए चालान में मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सबूतों का उल्लेख किया गया है।



भूपेश बघेल के भी नोटशीट पर लखमा के साथ साइन, कड़ियां जोड़ रही ED



Tags:
  • CGPSC
  • सीजीपीएससी
  • सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी
  • छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी रिजल्ट मामला
  • टामन सिंह सोनवानी
  • पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवाने
  • CBI investigation  CGPSC Scam
  • CBI Action against cgpsc scam