नक्सलियों ने CRPF जवानों को निशाना बनाया, बीजापुर में IED ब्लास्ट

Marut raj | Jan 16, 2025, 11:30 IST
Share
Bijapur Naxalite IED blast the sootr
Bijapur Naxalite IED blast the sootr

Bijapur Naxalite IED blast : बीजापुर के पुतकेल के जंगल में CRPF जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से बिछाए गए आईईडी में ब्लास्ट हो गया।

Bijapur Naxalite IED blast : नक्सलियों की ओर से सीआरपीएफ ( CRPF ) जवानों को निशाना बनाया गया है।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर CRPF जवानों पर हमला किया। बताया जा रहा है कि जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। उल्लेखनीय है कि फोर्स के लगातार मूवमेंट की वजह सेनक्सली बौखलाए हुए हैं। वे लगातार जवानों के नुकसान पहुंचाने के फिराक में लगे हुए हैं।

2 करोड़ हर महीने कमीशन लेते थे लखमा, 2 साल में 2161 करोड़ का शराब घोटाला


15 दिन के अंदर जवानों पर हमले की तीसरा हमला

जानकारी के अनुसार पुतकेल के जंगल में CRPF जवानों की टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान IED की चपेट में दो जवान आ गए। घायल दोनों जवानों को तत्काल कैंप लाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान खतरे से बाहर हैं। नए साल के जनवरी 25 में IED ब्लास्ट की ये तीसरी घटना है। इससे पहले 11 जनवरी को भी बीजापुर के महादेव घाट में एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है।

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े की चौंकाने वाली रिपोर्ट... बड़े अफसर बेकसूर!

इस घटना में CRPF का जवान घायल हो गया था। इससे पहले6 जनवरी को बीजापुर जिले के जंगली इलाके कुटरू में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के एक वाहन को IED ब्लास्ट से निशाना बनाया था। इसमें 8 सुरक्षाकर्मी और 1 ड्राइवर की मौत हो गई थी। यह हमला जिले के कुटरू क्षेत्र के बेदरी के पास अंबली नाले में हुआ था। यहां घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फोर्स की गाड़ी को लैंडमाइन विस्फोट से उड़ा दिया था।

रजिस्ट्री के साथ ही हो जाएगा नामांतरण, नहीं करना होगा अलग से आवेदन

FAQ

  1. बीजापुर में नक्सलियों ने किस तरह का हमला किया है ?
    बीजापुर में नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर हमला किया है। यह हमला उस समय हुआ जब सीआरपीएफ जवान गश्त पर निकले थे।
  2. इस घटना में कितने जवान घायल हुए हैं और उनकी हालत क्या है ?
    इस घटना में दो सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल कैंप लाया गया और बताया जा रहा है कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं।
  3. जनवरी में अब तक नक्सलियों ने कितनी बार जवानों पर हमला किया है ?
    जनवरी महीने में यह तीसरा हमला है। इससे पहले 11 जनवरी और 6 जनवरी को भी नक्सलियों ने जवानों पर आईईडी ब्लास्ट से हमला किया था।
महाकुंभ में वकील कोरबा ADM बनकर घूम रहा था, हार्ट अटैक से खुली पोल



Tags:
  • Bijapur Naxalite violence
  • CRPF
  • Chhattisgarh IED blast
  • छत्तीसगढ़ आईईडी ब्लास्ट
  • bijapur naxalite incident
  • Bijapur IED Blast
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • बीजापुर नक्सली न्यूज
  • बीजापुर नक्सली
  • Bijapur Naxalite attack
राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में अर्नब चक्रवात का असर, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज

By Arohi Raj

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट: प्रदूषण में दिल्ली नहीं, MP का पीथमपुर पहले नंबर पर; AQI 286 दर्ज
राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो

By Harrison Masih

राज्योत्सव पर रायपुर के आसमान में दिखेगा रोमांच, ध्रुव हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, 2 नवंबर को होगा शानदार एयर शो
छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग

By Raghvendra Singh Rathore

छोटे कोचिंग सेंटरों पर ताले, बड़े संस्थानों में क्लास जारी, जयपुर में JDA की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप, जांच की मांग
SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा

By Ashish Bhardwaj

SIR पर कांग्रेस को जवाब देगी BJP, भजनलाल शर्मा, अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया निकालेंगे पदयात्रा
मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच

By VINAY VERMA

मौत का राज खोलने वाले संस्थान में डॉक्टर नहीं, 84 लाख के बजट पर वित्त विभाग की रोक, दो लोगों के भरोसे जांच
एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब

By Aman Vaishnav

एमपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में बदली अफसरों की जिम्मेदारी, अब सुखबीर सिंह संभालेंगे सरकारी कमाई-खर्च का हिसाब