CG NEWS : एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Marut raj | Aug 12, 2024, 22:54 IST
Chhatisgarh News Anti Corruption Bureau Patwari arrested taking bribe the sootr
जमीन बेचने के लिए सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिए पटवारी मिश्रा ने मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल से 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। दस हजार रुपए की दूसरी किश्त लेते समय पकड़ा गया।
रायपुर. राजधानी के तिल्दा इलाके में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने पटवारी बृजेश मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल, मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ने नकटी गांव में जमीन बेचने का सौदा आपस में तय किया था। जमीन बेचने के लिए सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिए पटवारी मिश्रा ने दोनों से 30 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार पटवारी बृजेश मिश्रा की ओर से रिश्वत मांगे जाने के बाद मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो ( ACB ) से शिकायत की थी। दोनों ने ACB को बताया कि उन्होंने पटवारी मिश्रा को पहले 10 हजार रुपए दिए थे। बाकी की राशि 10-10 हजार की किश्तो में देने पर सहमति बनी थी।
दोनों ही लोग आज यानी सोमवार 12 अगस्त को पटवारी बृजेश मिश्रा को 10 हजार रुपए की दूसरी किश्त देने गए। जैसे ही पटवारी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुए पकड़ा गया
दोनों ही लोग आज यानी सोमवार 12 अगस्त को पटवारी बृजेश मिश्रा को 10 हजार रुपए की दूसरी किश्त देने गए। जैसे ही पटवारी ने पैसे हाथ में लिए ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari