25 साल का छत्तीसगढ़: बदला दौर… अब चेहरों पर नजर आ रही उम्मीद और समृद्धि की झलक, हर सेक्टर में आया उछाल

The Sootr | Sept 28, 2025, 13:50 IST
Share
chhattisgarh-25-years-development-journey
Impact Feature

छत्तीसगढ़ की 25 साल की यात्रा ने राज्य को गरीबी और पिछड़ेपन से निकलकर विकास के एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। यहां की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में सुधारों से राज्य को समृद्धि की ओर बढ़ाया है।

Raipur. एक समय था जब छत्तीसगढ़ को देश में एक नए और पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता था। संसाधन तो थे, पर विकास की राह में मुश्किलें भी कम नहीं थीं। अब तस्वीर बदल चुकी है। 25 साल की यात्रा के बाद आज छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांवों में बिजली है। खेतों में पानी है। बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं और सड़कों पर रफ्तार दिख रही है।

राज्य के लोग अब मुश्किलों से आगे बढ़कर खुशहाली की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने सामाजिक और आर्थिक विकास को केंद्र में रखकर जो काम शुरू किए हैं, उनका असर अब दिखने लगा है। योजनाओं का असर गांव-गांव और आम आदमी की जिंदगी में महसूस हो रहा है। इसी बदली हुई तस्वीर ने लोगों में भरोसा और उम्मीद जगाई है।

चुनौतियों के बीच आगे बढ़ा प्रदेश

1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन हुआ था। तब छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से अलग होकर देश का 26वां राज्य बना। शुरुआत आसान नहीं थी। यह एक जनजातीय बहुल इलाका था, जिसकी पहचान प्राकृतिक संसाधनों, जंगलों और खनिजों से जुड़ी थी। गरीबी, पिछड़ापन और नक्सल हिंसा विकास में बड़ी बाधा बने हुए थे।

इसके बावजूद राज्य ने 25 साल में कदम दर कदम अपनी दिशा तय की। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, संस्कृति और बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार हुआ। यह बदलाव सिर्फ आंकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी में दिख रहा है।

0ba30c89-8d5
0ba30c89-8d5


आर्थिक मोर्चे पर मजबूती

छत्तीसगढ़ आज खनिज संपदा के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। इस्पात, कोयला और बिजली उत्पादन में इसका योगदान अहम है। पिछले दो दशकों में भिलाई, कोरबा, रायगढ़ और जगदलपुर जैसे औद्योगिक इलाकों में तेजी से प्रगति हुई है।

सरकारी नीतियों ने निवेशकों को आकर्षित किया है। नए उद्योग लगे हैं। हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। राज्य का बजट आकार भी कई गुना बढ़ चुका है। अब बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है, जिससे अधोसंरचना और सामाजिक विकास को नई गति मिली है।

राज्य बजट: 2001-02 में 3,999 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025-26 में 1,65,000 करोड़ रुपए हो गया है।
राज्य सकल घरेलू उत्पाद (GSDP): 25,845 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,21,945 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

RO 13270 4
RO 13270 4

कृषि से मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। राज्य की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। किसानों की स्थिति मजबूत करने के लिए साय सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। धान खरीदी को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा है।

पीएम किसान सम्मान निधि और सौर सुजला जैसी योजनाओं ने किसानों को सीधा फायदा पहुंचाया है। सिंचाई के लिए संसाधन बढ़े हैं, जिससे पैदावार में भी वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि वर्ष 2000 में सिंचाई क्षमता 13.28 लाख हेक्टेयर थी, जो अब बढ़कर 21.76 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। वार्षिक कृषि वृद्धि दर 7.8% दर्ज की गई है।

विशेष योजनाओं ने बदली तस्वीर

  • तेंदूपत्ता पारिश्रमिक बढ़ा: 4500 से 5500 रुपए प्रति बोरा।
  • नियद नेल्ला नार योजना: नक्सल प्रभावित इलाकों में 324 गांवों में तेज विकास।
  • चरण पादुका योजना: तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पल और जरूरी सुविधाएं।
  • बस्तर और सरगुजा विकास प्राधिकरण: आदिवासी इलाकों में समन्वित विकास।
  • नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम: डेढ़ साल में 435 नक्सली मारे गए, 1450 से ज्यादा ने आत्मसमर्पण किया।
3a3ef6c1-2ae
3a3ef6c1-2ae


हर सेक्टर में बड़ा बदलाव

क्षेत्र2000 की स्थिति2025 की स्थिति
शिक्षा सूचकांक0.2490.520
महिला साक्षरता50% से कम70% से अधिक
स्वास्थ्य सूचकांक0.5850.672
औद्योगिक योगदान30%42.4%
बेरोजगारी दर6%2.4%
सिंचाई क्षमता13.28 लाख हेक्टेयर21.76 लाख हेक्टेयर

समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम

25 साल की यह यात्रा सिर्फ विकास की कहानी नहीं, बल्कि बदलती सोच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और लोगों की भागीदारी की कहानी है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि अब लक्ष्य हरित विकास, डिजिटल नवाचार और सामाजिक समावेशन के साथ छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का है।

प्रदेश ने जिन परिस्थितियों से निकलकर यह मुकाम हासिल किया है, वह आने वाले वर्षों में विकास के और भी ऊंचे पड़ाव की झलक देता है। गांवों की गलियों में जो खुशहाली दिख रही है, वह आने वाले समय में समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपने को हकीकत में बदलेगी।

RO 13257/5

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच