CG NEWS : अबुझमाड़ के जंगल में 5-5 लाख की 2 और 8 लाख की इनामी एक नक्सली मारी गई
Marut raj | Aug 30, 2024, 23:28 IST
Chhattisgarh Abujhmar jungle police encounter woman naxalite died the sootr
छत्तीसगढ़ में सशस्त्र पुलिस बल की ओर से 72 घंटे तक चलाए गए इस अभियान में मौके से एक 303 रायफल, 315 राइफल 2, बीजीएल लांचर 1 और 1 भरमार बंदूक जब्त की गई।
रायपुर. नारायणपुर- कांकेर के सरहदी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 5-5 लाख की 2 और 8 लाख की इनामी एक नक्सली महिला को मार गिराया। सशस्त्र पुलिस बल की ओर से 72 घंटे तक चलाए गए इस अभियान में मौके से एक 303 रायफल, 315 राइफल 2, बीजीएल लांचर 1 और 1 भरमार बंदूक जब्त की गई।
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हथियारों के अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक भी मौके से मिला। मुठभेड़ में बड़ी संख्या नक्सलियों के घायल होने का भी अनुमान है। मारी गईं नक्सियों में 8 लाख की इनामी लक्ष्मी, एरिया कमेटी की सदस्य सविता और शांता शामिल है। इन दोनों पर पांच-पांच लाख का इनाम था।
कांकेर उप पुलिस महानिरीक्षक केएल ध्रुव के अनुसार इस ऑपरेशन के बांद नक्सलियों के गढ़ रहे उत्तर-बस्तर डिवीजन के माओवादियों में भय का माहौल व्याप्त है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. के अनुसार बस्तर संभाग में मानसून अवधि में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं 212 को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा 201 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
उधर, बीजापुर जिले में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39) और बस्तर फाइटर के आरक्षक उदय कुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग पर गए थे। इस दौरान मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
कांकेर उप पुलिस महानिरीक्षक केएल ध्रुव के अनुसार इस ऑपरेशन के बांद नक्सलियों के गढ़ रहे उत्तर-बस्तर डिवीजन के माओवादियों में भय का माहौल व्याप्त है।
212 नक्सली मानसून सीजन में गिरफ्तार
उधर, बीजापुर जिले में डीआरजी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू (39) और बस्तर फाइटर के आरक्षक उदय कुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग पर गए थे। इस दौरान मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava