क्लर्क और पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए , Chhattisgarh ACB की कार्रवाई

Marut raj | Sept 20, 2024, 19:04 IST
Share
Chhattisgarh ACB action Bribe takers caught the sootr
Chhattisgarh ACB action Bribe takers caught the sootr

ACB की यह कार्रवाई अलग-अलग जगह की गई थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान बनाया और दोनों ही आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते हुए एक पटवारी और एक क्लर्क पकड़ा गया है। दोनों ही रिश्वतखाेरों को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा है। ACB की यह कार्रवाई अलग-अलग जगह की गई थी। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान बनाया और दोनों ही आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की।

ACB के DSP ने बंद कमरे में की पूछताछ

मीडिया रिपोट्स के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में एसीबी की ओर से कार्रवाई की गई है। मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत में सरपंच, सप्लायर की ओर से शिकायत मिलने पर ACB ने कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद बंद कमरे में ACB के DSP सहित कई अधिकारियों ने क्लर्क से पूछताछ की। उसकी ओर से आरोप स्वीकार किए जाने के बाद जनपद के क्लर्क सत्येंद्र सिन्हा को रिश्वत लेने के केस में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान काफी समय तक जनपद ऑफिस में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

पटवारी 5 हजार रुपए लेते पकड़ा

एसीबी की ओर से एक अन्य कार्रवाई अंबिकापुर के पास की गई। अंबिकापुर से सटे भिट्टीकला में रिश्वत लेते हुए ACB ने पटवारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हल्का नंबर 31 भिट्टी का पटवारी जमीन के एक केस में 5 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। फौती नामांतरण के नाम पर लगातार पटवारी पैसे के लिए किसाने को परेशान कर रहा था। इसके बाद किसाने ने पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडे के खिलाफ ACB में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और पटवारी पांडे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh ACB action
  • Chhattisgarh ACB
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ रिश्वत लेते पकड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच