SDM कोर्ट के क्लर्क को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानिए किस काम के लिए मांगे थे पैसे
Marut raj | Jul 11, 2024, 17:37 IST
Chhattisgarh ACB team SDM office clerk bribe Narayanpur News द सूत्र
शिकायतकर्ता को अपनी जमीन के रिकॉर्ड में संशोधन कराना था। इसके लिए एसडीएम कोर्ट ने आदेश भी जारी कर दिया था, लेकिन आरोपी क्लर्क कोर्ट के आदेश की कॉपी संबंधित शाखा में फॉरवर्ड नहीं कर रहा था।
रायपुर. एसडीएम ऑफिस के क्लर्क कोएंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की ओर से कार्रवाई नारायणपुर में की गई।आरोपी क्लर्क राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करवाने के बदले में 8 हजार की रिश्वत ले रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नारायणपुर के चांदनी चौक इलाके में रहने वाले लवदेव देवांगन ने एंटी करप्शन ब्यूरो के जगदलपुर ऑफिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने जमीन खरीदी थी। इस जमीन का राजस्व के रिकॉर्ड में सुधार करवाना है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कोर्ट में आवेदन दिया था। सुनवाई के बाद एसडीएम की ओर से उनके पक्ष में आदेश दो महीने पहले पारित कर दिया गया था।
इसके बाद भी एसडीएम ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी की ओर से आदेश को कॉपी शाखा में अगली कार्रवाई के लिए नहीं भेजी जा रही है। क्लर्क की ओर से 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत सही पाए जाने पर 11 जुलाई को आरोपी संकेर कुमेटी को एसडीएम ऑफिस में आठ हजार रुपए की रिश्वत ीेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम कोर्ट के आदेश की कॉपी फॉरवर्ड नहीं कर रहा था क्लर्क
इसके बाद भी एसडीएम ऑफिस में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 संकेर कुमेटी की ओर से आदेश को कॉपी शाखा में अगली कार्रवाई के लिए नहीं भेजी जा रही है। क्लर्क की ओर से 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।
शिकायत सही पाए जाने पर 11 जुलाई को आरोपी संकेर कुमेटी को एसडीएम ऑफिस में आठ हजार रुपए की रिश्वत ीेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari