रमन सिंह को क्यों आया गुस्सा, अफसरों की किस लापरवाही पर सदन में कहना पड़ा , ये है प्रदेश की हालत
Marut raj | Jul 26, 2024, 15:27 IST
Chhattisgarh Assembly Speaker Raman Singh Monsoon Session News the sootr
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन अफसरों की बड़ी लापरवाही सामने आई। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने नाराजगी जाहिर की।
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मानसून सत्र के आखिरी दिन अफसरों के कामकाज के तरीके को लेकर सख्त टिप्पणी की। अफसरों की लापरवाही पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये है प्रदेश की हालत। दरअसल, एक बड़ी गड़बड़ी सदन के आखिरी दिन उजागर हुई।
हुआ ये था कि 17 जुलाई को अविभाजित मध्य प्रदेश के जमाने में मनेंद्रगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके विजय सिंह का निधन हो गया था। 22 जुलाई को मानसून सत्र शुरू हुआ। इस दिन अन्य अन्य दिवंगत नेताओं का तो जिक्र हुआ, लेकिन विजय सिंह को लेकर कोई बात नहीं हुई।
निधन सूचना देर से मिलने पर रमन सिंह ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि सांसद और विधायकों के निधन की सूचना तत्काल कलेक्टर विधानसभा के सचिवालय को देंगे। इसके बाद भी इतनी लेट यह जानकारी विधानसभा सचिवालय को भेजी जा रही है। यह है प्रदेश की हालत।
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने जानकारी न मिलने पर आपत्ति जताई।
हुआ ये था कि 17 जुलाई को अविभाजित मध्य प्रदेश के जमाने में मनेंद्रगढ़ विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके विजय सिंह का निधन हो गया था। 22 जुलाई को मानसून सत्र शुरू हुआ। इस दिन अन्य अन्य दिवंगत नेताओं का तो जिक्र हुआ, लेकिन विजय सिंह को लेकर कोई बात नहीं हुई।
इस मामले में नाराज हुए विधानसभा अध्यक्ष
नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने जानकारी न मिलने पर आपत्ति जताई।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman