सेक्स स्कैंडल केस के मास्टरमाइंड पूर्व विधायक प्रतिनिधि पांडे ने हेड कांस्टेबल को पकड़वाया

Marut raj | Aug 30, 2024, 22:54 IST
Share
Chhattisgarh Baloda Bazaar sex scandal honey trap case the sootr
Chhattisgarh Baloda Bazaar sex scandal honey trap case the sootr

गिरोह फिल्मी स्टाइल में शहर के बड़े व्यापारी के पास कॉल गर्ल भेजता था। इनके माध्यम से उनकी तस्वीर और वीडियो बना लेता था। इसके एवज में गिरोह ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल करता था ।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल का सरगना पुलिस के हाथ लग गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सकेगा। आरोपी का नाम शिरीष पांडे है। यह पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा का प्रतिनिध भी रहा था।

इसने पूछताछ में बलौदा बाजार कोतवाली में पूर्व में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक का नाम लिया है। उसे भी हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस केस में छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से 5 जमानत पर छूट गए हैं, जबकि एक रिमांड पर है और अब भी दो फरार हैं।

मुख्य सरगना रायपुर से हुआ गिरफ्तार

बलौदा बाजार के बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप केस में मुख्य आरोपी शिरीष पांडे को पुलिस ने रायपुर के चंगोरा भांठा से गिरफ्तार किया है। वह पांच महीने से फरार चल रहा था। ज्ञात हो कि सेक्स स्कैंडल और हनी ट्रैप मामले को लेकर मार्च 2024 में कोतवाली थाने में पहली बार केस दर्ज ​किया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूरे गिरोह के साथ बड़े व्यापारियों को फंसाता था। ये गिरोह करीब 1 साल से बलौदा बाजार इलाके में सक्रिय था।

गिरोह फिल्मी स्टाइल में शहर के बड़े व्यापारी के पास कॉल गर्ल भेजता था। इनके माध्यम से उनकी तस्वीर और वीडियो बना लेता था। इसके एवज में गिरोह ब्लैकमेलिंग कर मोटी रकम वसूल करता था । ब्लैकमेलिंग से परेशान 4 लोगों ने आखिरकार पुलिस की शरण ली, तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। पुलिस को 4 दिन की रिमांड मिली है। सेक्स स्कैंडल केस में फरार दो आरोपियों में हीराकली बंजारे और पत्रकार आशीष शुक्ला शामिल है।

Tags:
  • cg news hindi
  • बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल
  • baloda bazar sex scandal
  • बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल क्लिप
  • Baloda Bazar sex scandal clip
  • छत्तीसगढ़ सेक्स स्कैंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई