कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की कोर्ट में पेशी कल, जानिए जमानत मिलना क्यों है मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

Marut raj | Aug 19, 2024, 10:28 IST
Share
Chhattisgarh Baloda Bazar violence case Congress MLA Devendra Yadav news the sootr
Chhattisgarh Baloda Bazar violence case Congress MLA Devendra Yadav news the sootr

पुलिस -प्रशासन को आशंका थी कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के समर्थकों की ओर से बलौदा बाजार में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जा सकता है। इसलिए उन्हें आनन-फानन में रायपुर जेल भेजने का निर्णय लिया गया।

रायपुर. बलौदा बाजार हिंसा केस में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ सकता है। दरअसल, उनके खिलाफ इतनी गंभीर यानी कठोर धाराएं लगाई गईं हैं कि उन्हें आसानी से जमानत नहीं मिल सकती। कानून के जानकारों का मानना है कि 20 अगस्त यानी कल कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें शायद ही जमानत मिल सके। कांग्रेस विधायक फिलहाल रायपुर जेल में बंद हैं।

हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराएं

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ 153ए, 501(1), 501(1)(सी), 505(1)(बी),109,120 (बी), 147, 148,149,186, 353,332,333,307,435,436,341,427 के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इमें धारा 307 को हत्या के प्रयास या कानूनी भाषा में इसे हाफ मर्डर भी कहा जाता है। कानून के जानकारों का मानना है कि 307 में आसानी से जमानत नहीं मिल सकती है।

शनिवार को किया गया था गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को शनिवार को देर रात गिरफ्तार किया गया था। इसके लिए पुलिस सुबह से ही उनके निवास पर पहुंच गई थी। इस दौरान विधायक यादव के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां आ गए थे। पुलिस और समर्थकों के बीच देर रात तक तनातनी चलती रही थी। इसके बाद पुलिस ने देर रात ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इसलिए भेजा रायपुर जेल

कांग्रेस विधायक यादव को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें राजधानी रायपुर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि यादव के समर्थकों की ओर से बलौदा बाजार में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुए आनन-फानन में उन्हें रायपुर जेल में ले जाने का निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि 10 जून को बलौदा बाजार में सतनामी समाज का प्रदर्शन था। इस दौरान अचानक से हिंसा भड़क उठी। इसमें कलेक्टोरेट, एसपी ऑफिस में आगजनी की गई। यही नहीं सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस इस मामले में अब तक 200 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का असर

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने हल्लाबोल की तैयारी कर ली है। 21 अगस्त को कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करने जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र की गिरफ्तारी पर अपने सोशल मीडिया में लिखा अगर प्रदेश के मुखिया को ये लगता है कि एक युवा विधायक को गिरफ़्तार करके अपने 8 महीने के “कलंकित कार्यकाल” को ढंक लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। सतनामी समाज के साथ हुए अन्याय को एक और अन्याय करके आप समाज को धोखा दे रहे हैं।

पूरा प्रदेश, हम सब देवेंद्र यादव और सतनामी समाज के साथ खड़े हैं। करारा जवाब मिलेगा… मुख्यमंत्री जी!छत्तीसगढ़, नागपुर और गुजरात से नहीं, यहीं से चलेगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार, पुलिस बताये किन बीजेपी नेताओं को नोटिस दिया, पूछताछ की गयी। कांग्रेस के किन नेताओं का नाम है, हम खुद पूछताछ के लिये लेकर आयेंगे। न्याय संगत कार्यवाही होनी चाहिये।

सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस के हमारे नेता देवेंद्र यादव को षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के लिये इतनी सारी धाराएं लगाई है।

इस गिरफ्तारी की हम निंदा करते है। हम सब देवेन्द्र यादव के साथ है क्योकि देवेन्द्र यादव के साथ कोई अप्रत्याशित घटना न हो। बीजेपी की सरकार षड्यंत्र के तहत कार्यवाही कर रही है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई घटना ने पूरे देश में लोगों के मन में बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था को ले कर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने में पूरी तरीके से असमर्थ रही है।

जनता के सवालों के दबाव में आ कर, इस विफलता को छिपाने के लिए कल कांग्रेस के दो बार के युवा विधायक और भिलाई नगर के पूर्व महापौर, देवेंद्र यादव को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Tags:
  • Congress MLA Devendra Yadav
  • छत्तीसगढ़ सतनामी समाज
  • बलौदा बाजार हिंसा
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार
  • Baloda Bazar violence case
  • छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार हिंसा
  • सतनामी समाज बलौदा बाजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई