Chhattisgarh : खेल- खेल में पानी समझकर दादी की शराब पी गई 3 साल की मासूम, अस्पताल में हुई मौत

Vikram Jain | Published:
Share
Chhattisgarh Balrampur girl dies due to accidental drinking of liquor
Chhattisgarh Balrampur girl dies due to accidental drinking of liquor

अगर आप घर में शराब की बोतल रखते हैं तो सावधान हो जाएं, ऐसा करना आपके परिवार के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही कुछ छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। यहां पानी समझकर एक मासूम शराब पी गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में परिवार की लापरवाही से मासूम बच्ची की जान चली गई। यहां खेल-खेल में शराब पीने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची ने एक प्यास लगने पर मासूम बच्ची पानी समझकर बोतल में रखी शराब पी गई, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई, इसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर का है। यहां राम सेवक की 3 साल की बेटी सरिता सोमवार सुबह घर पर ही खेल रही थी। और मां काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते खेलते अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई। वहां मेज पर शराब की बोतल और गिलास रखा था। बच्ची ने बोतल उठाई और पानी समझकर शराब पी गई।

इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम

इसके कुछ देर बाद बच्ची अचानक बेहोश हो गई, इसके बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने अंबिकापुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

शराब पीते ही बेहोश हुई बच्ची

बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा था। वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा। इस बाद वह बेहोश हो गई। जिससे मां घबरा गई। जिसके बाद माता पिता को देखा तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस पर पिता राम सेवक ने मां के कमरे में पहुंचा तो वहां शराब बिखरी पड़ी थी।

फिलहाल मामले में पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार वाले बच्ची का शव लेकर परिजन बलरामपुर लौट गए है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची के ब्लड में कितनी मात्रा में शराब थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • बलरामपुर न्यूज
  • पानी समझकर शराब पी गई बच्ची
  • शराब पीने से बच्ची की मौत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर